राहुल गांधी के खिलाफ प्रस्ताव नहीं लाएगी मोदी सरकार

Updated:
विज्ञापन

राहुल गांधी (Photo: PTI)

Video : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ मोदी सरकार प्रस्ताव नहीं लाएगी. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 12 फरवरी को कहा था कि मामले को लेकर उन्होंने एक नोटिस दिया है. वीडियो में नीचे देखें किरेन रीजीजू ने क्या कहा.

विज्ञापन

Video : सरकार ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रस्ताव लाने का प्लान छोड़ दिया है. यह बात केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने शुक्रवार (13 जनवरी) को कही. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल राहुल गांधी ने किया. भाजपा के एक सांसद ने इसी मुद्दे पर कांग्रेस नेता के खिलाफ एक विशिष्ट प्रस्ताव शुरू करने के लिए नोटिस दिया है.

रीजीजू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बारे में लोकसभा अध्यक्ष से सलाह ली जाएगी कि इस मामले को सदन की विशेषाधिकार समिति को भेजा जाए, आचार समिति को भेजा जाए या सीधे लोकसभा में लाया जाए. उन्होंने कहा कि अभी यह तय नहीं हुआ है. चूंकि एक सदस्य ने निजी तौर पर प्रस्ताव के लिए पहले ही नोटिस दे दिया है, इसलिए सरकार अपना प्रस्ताव पेश करने से बचेगी.

विज्ञापन

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने क्या कहा?

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा था कि उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशिष्ट प्रस्ताव लाने के लिए एक नोटिस दिया है. उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की सदन की सदस्यता रद्द करने और उन्हें आजीवन चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित करने की मांग की है. दुबे के अनुसार, उन्होंने अपने नोटिस में कहा है कि कैसे नेता प्रतिपक्ष विदेश जाते हैं. भारत विरोधी तत्वों के साथ सांठगांठ करते हैं.

यह भी पढ़ें : झूठे हैं राहुल गांधी, मोदी सरकार के दो मंत्रियों ने वीडियो जारी करके कहा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola