मोदी सरकार के दो मंत्रियों का दावा- झूठे हैं राहुल गांधी, ये रहे सबूत
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 13 Feb 2026 5:56 PM
मोदी सरकार के मंत्रियों ने राहुल गांधी पर साधा निशाना (File Photo)
Video : मोदी सरकार के दो मंत्रियों ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को झूठा बताया है. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा पीयूष गोयल ने वीडियो जारी करके उनपर हमला किया है. वीडियो में नीचे देखें दोनों मंत्रियों ने क्या कहा.
Video : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को किसानों के हितों से कोई मतलब नहीं है. वे लगातार देश के खिलाफ बोलते हैं. यह बात कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही है. चौहान ने कहा कि राहुल गांधी लोगों को गुमराह करते हैं. वहीं नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा किसानों के हित में फैसले लिए हैं. भारत-अमेरिका ट्रेड डील में भी किसानों के हित सुरक्षित रखे गए हैं.
केंद्र के दो मंत्रियों ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाया. इन्होंने दावा किया कि इस समझौते के तहत किसानों के हितों की पूरी तरह से रक्षा की गई है. मिनिस्टर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पीयूष गोयल और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर किए गए वीडियो मैसेज में गांधी को ऐसे आदतन झूठा व्यक्ति बताया.
मंत्रियों ने ये कमेंट राहुल गांधी द्वारा ‘एक्स’ पर शेयर किए गए उस वीडियो मैसेज के बाद कीं जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसान-विरोधी होने और भारत एवं अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के जरिये देश को बेचने’’ का आरोप लगाया है.
पीयूष गोयल ने क्या कहा?
पीयूष गोयल ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जारी वीडियो में उन्होंने झूठ बोलने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. निराधार आरोप लगाए हैं. वह अपने फर्जी विमर्श के जरिये हमारे किसानों को गुमराह कर रहे हैं और हमारे अन्नदाता को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने हमारी मातृभूमि की कभी परवाह नहीं की.
यह भी पढ़ें : विशेषाधिकार हनन नहीं, बीजेपी ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का दिया नोटिस
राहुल गांधी झूठे हैं : कृषि मंत्री चौहान
कृषि मंत्री चौहान ने भी राहुल गांधी के दावों को निराधार बताया. चौहान ने कहा कि राहुल गांधी झूठे हैं. उनका देश और उसके किसानों से कोई लेना-देना नहीं है. उन्हें किसानों का सशक्तीकरण पसंद नहीं है. वह हमेशा राष्ट्र-विरोधी बातें कहते नजर आते हैं. उन्होंने अपने वीडियो मैसेज में झूठ बोलने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










