नमस्ते ट्रंप' से लेकर सरकार गिराने तक ये हैं मोदी सरकार की उपलब्धियां, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज

Updated at : 21 Jul 2020 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
नमस्ते ट्रंप' से लेकर सरकार गिराने तक ये हैं मोदी सरकार की उपलब्धियां, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते कहा कि नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम, राजस्थान में सरकार गिराने की कोशिश तथा कई अन्य कदमों से आज देश कोरोना के खिलाफ लड़ाई में ‘आत्मनिर्भर' हो गया है.

विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘इसीलिए देश कोरोना की लड़ाई में ‘आत्मनिर्भर’ है. ” केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार को कोविड-19 के 37,148 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 11,55,191 हो गए. वहीं 587 और लोगों की जान जाने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 28,084 हो गई.

बता दें कि राहुल गांधी मोदी सरकार पर अभी लगातार हमलावर रहे हैं, कुछ दिनों पहले ही राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा झूठ को संस्थागत तौर पर फैला रही है. कोरोना टेस्ट पर बाधाएं लगाईं और मृतकों की संख्या गलत बतायी. जीडीपी के लिए एक नई गणना पद्धति लागू की. चीनी आक्रमण पर पर्दा डालने के लिए मीडिया को डराया. ये भ्रम जल्द ही टूट जाएगा और देश को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी.

जबकि इससे पहले राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तेज कसते हुए कहा था कि पीएम मोदी के नोट बंदी, कोरोना काल और बिना प्लान जीएसटी लागू करना को ऑक्सफॉर्ड विश्व विद्यालय में फेल अध्याय के रूप में पढ़ाया जाएगा.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola