#Modi1Year : सरकार बनाते ही मुश्किलों से होता है मोदी का सामना, हर बार पाया है पार

#Modi1Year : नरेंद्र मोदी और मुश्किलों की पुरानी यारी है. जब भी नरेंद्र मोदी सत्ता में आते हैं यानी सरकार बनाते हैं, मुश्किलों से उनका सामना हो जाता है. मामला गुजरात के मुख्यमंत्री बनने का हो या देश का प्रधानमंत्री बनने का. हर बार मुश्किलों ने उनका स्वागत किया है और नरेंद्र मोदी ने हर बार उस मुश्किल से पार पाया है.
नरेंद्र मोदी और मुश्किलों की पुरानी यारी है. जब भी नरेंद्र मोदी सत्ता में आते हैं यानी सरकार बनाते हैं, मुश्किलों से उनका सामना हो जाता है. मामला गुजरात के मुख्यमंत्री बनने का हो या देश का प्रधानमंत्री बनने का. हर बार मुश्किलों ने उनका स्वागत किया है और नरेंद्र मोदी ने हर बार उस मुश्किल से पार पाया है.
Also Read: ‘130 करोड़ भारतीयों का भविष्य कोई आपदा तय नहीं कर सकती’ पढ़िए पीएम मोदी का पूरा पत्र
आज जब नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा कर चुकी है, कोरोना वायरस का संक्रमण उसके जश्न में खलल डाल रहा है. पूरे देश में लॉकडाउन है और हर तबके के लोग परेशानी में हैं. कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार फैल रहा है और लोग लॉकडाउन के खत्म होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
हालांकि, नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार ने समय रहते लॉकडाउन का फैसला किया और भारत में कोरोना के विस्फोट से पहले ही उसे दबाने की कोशिश की. लेकिन, दिल्ली के मरकज से जमातियों के जत्थे बाहर निकले और चुपके से कोरोना के संक्रमण को फैलने में मदद की. शुरुआती दिनों में जो भी मामले सामने आये, वो जमात से ही जुड़े थे.
कोरोना वायरस के विस्फोट को रोकने की सरकार की तमाम कोशिशों पर गरीबी भारी पड़ी. श्रमिकों की मुश्कलें भारी पड़ीं. नतीजा यह हुआ कि मुश्किलों में घिरे लोग पैदल ही हजारों किलोमीटर के सफर पर निकल पड़े. अपनी जान हथेली पर लेकर कोई पैदल चला, तो किसी ने ट्रक, टैंकर और यहां तक कि मिक्सर में छिपकर यात्रा की.
नतीजा यह हुआ कि सरकार की सख्ती की वजह से लंबे अरसे तक कुछ शहरों तक सीमित रहा यह कोरोना वायरस तेजी से फैलने लगा. आज कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या डेढ़ लाख के पार है. मरने वालों की संख्या चीन से अधिक हो चुकी है. और लॉकडाउन में धीरे-धीरे ढील दी जा रही है. यह नहीं कह सकते कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने कोरोना के संक्रमण से पार पा लिया है, लेकिन बहुत हद तक इस संकट को दबाने में कामयाब जरूर हुई है.
यह पहला मौका नहीं है, जब सरकार बनाने के कुछ ही दिन बाद नरेंद्र मोदी का मुश्किलों से सामना हुआ है. वर्ष 2014 में जब नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की सरकार को पराजित कर सत्ता संभाली थी, तब एक ऐसा संकट उनके सामने आया था, जिससे पार पाना आसान नहीं था. उस वक्त दुनिया के कई देशों में आतंकवाद के नये चेहरे आइएसआइएस ने खौफ फैला रखा था.
इस मुश्किल घड़ी में नरेंद्र मोदी की सरकार ने बड़ी कुशलता से आइएसआइएस के प्रभाव वाले सीरिया समेत कई देशों से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया था. मोदी की सरकार ने न केवल भारत के नागरिकों को आतंक से घिरे देशों से बाहर निकाला था, बल्कि कई पड़ोसी और शक्तिशाली देशों की भी मदद करके विदेश नीति की धाक मनवायी थी. उसके बाद ही भारत के प्रधानमंत्री को वर्ल्ड लीडर के रूप में देखा जाने लगा था.
प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी वर्ल्ड लीडर बन गये, लेकिन जब उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थी, सबसे विकट परिस्थिति से उनका सामना हुआ था. गोधरा में दंगे हो गये. इस दंगे ने नरेंद्र मोदी की छवि को जितना खराब किया, शायद देश के किसी और मुख्यमंत्री के साथ ऐसा नहीं हुआ होगा. लेकिन, उन्होंने कानूनी कार्रवाई का सामना किया. कोर्ट का सामना किया और अंतत: बेदाग साबित हुए.
Also Read: Modi Govt 2.0 का एक साल पूरा : जब सरकार ने दिखाया अपना टेक-सैवी अंदाज
अपनी आलोचनाओं पर हमेशा मौन रहने वाले नरेंद्र मोदी, अपने विरोधियों को एक साथ हर हमले का जवाब देते हैं. और जब वह बोलते हैं, तो विरोधी निरुत्तर हो जाते हैं. ज्ञात हो कि गोधरा दंगों की वजह से जिस अमेरिका ने उन्हें वीजा देने के मना कर दिया था, आज विश्व के इस सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति खुद नरेंद्र मोदी का स्वागत करने को आतुर रहते हैं.
Posted By Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




