Mission 2024: विपक्षी एकता की बैठक में फारूख अब्दुल्ला ने स्टालिन को बताया पीएम मैटिरियल, खरगे भी थे मौजूद

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Mission 2024: कजुट विपक्ष में पीएम पद का उम्मीदवार कौन होगा इसपर खरगे ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि कौन नेतृत्व करेगा. साल 2024 के चुनाव में कौन होगा विपक्ष का पीएम उम्मीदवार. उन्होंने कहा कि कौन प्रधानमंत्री बनेगा यह बताने का कोई सवाल ही नहीं है कि कौन नेतृत्व करेगा या नहीं.

विज्ञापन

Mission 2024: अगले साल लोकसभा (Lok Sabha Election 2024) का चुनाव होने वाला है. विपक्ष अभी से ही एकजुट होने का कवायद में लगा है. इसी को लेकर चेन्नई में द्रमुक की ओर से एथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसके कांग्रेस समेत कई और विपक्षी दलों ने शिरकत की. वहीं बैठक में विपक्षी एकता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सभी समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों को विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ एक साथ आना चाहिए. उन्होंने कहा कि कौन नेतृत्व करेगा या कौन पीएम बनेगा यह सवाल नहीं है. हम एकजुट होकर लड़ना चाहते हैं, यही हमारी इच्छा है.

कौन होगा पीएम पद का उम्मीदवार: वहीं, एकजुट विपक्ष में पीएम पद का उम्मीदवार कौन होगा इसपर खरगे ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि कौन नेतृत्व करेगा. साल 2024 के चुनाव में कौन होगा विपक्ष का पीएम उम्मीदवार. उन्होंने कहा कि कौन प्रधानमंत्री बनेगा यह बताने का कोई सवाल ही नहीं है कि कौन नेतृत्व करेगा या नहीं.

विपक्ष के पीएम उम्मीदवार पर फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि जब हम सभी एकजुट होंगे और जीतेंगे, उस समय वे तय करेंगे कि इस देश का नेतृत्व करने और एकजुट करने के लिए सबसे अच्छा व्यक्ति कौन है. वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या एमके स्टालिन पीएम उम्मीदवार हो सकते हैं. इस पर अब्दुल्ला ने कहा कि “क्यों नहीं? वह पीएम क्यों नहीं बन सकते? इसमें गलत क्या है?

Also Read: AAP Meeting: 5 मार्च से केंद्र के खिलाफ दिल्ली में अभियान चलाएगी ‘आप’, CM केजरीवाल का बड़ा फैसला

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola