बीजेपी का मिशन 2024: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज ओडिशा दौरा, बैठकों और कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Dec 2022 11:30 AM
मिशन 2024 में अभी समय है लेकिन बीजेपी अभी से इसकी तैयारी में जुट गई है. पार्टी उन सीटों पर खास फोकस कर रही है जहां 2019 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. इसी कड़ी में आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ओडिशा का दौरा कर रहे हैं. यहीं वो कई कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा लेंगे.
गुजरात विधानसभा चुनाव में बंपर जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी के हौसले बुलंद है. अब पार्टी 2024 के लोकसभा पर भी फोकस करने लगी है. बीजेपी अपनी उन कमजोर कड़ियों को मजबूत करने में लगी है जहां पिछले चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा था या उसे हार का मुंह देखना पड़ा था. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज ओडिशा आ रहे हैं. यहां वो कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. बता दें, नड्डा फिलहाल तमिलनाडु में हैं.
ओडिशा में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे नड्डा: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ओडिशा में कई कार्यक्रमों के अलावा संगठनात्मक बैठकों में भी हिस्सा लेंगे. ओडिशा में उनका एक दिवसीय दौरा होगा. ओडिशा में नड्डा पुरी और कंधमाल में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसके अलावा नड्डा पार्टी की संगठनात्मक बैठकों में भी हिस्सा लेंगे. गौरतलब है कि पुरी और कंधमाल लोकसभा सीट में बीजेपी को 2019 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में बीजेपी अब यहां नये सिरे से जमीन तलाशने में जुटी है.
2024 के लिए जमीन तैयार कर रही है बीजेपी: अपने आज के दौरे में जेपी नड्डा प्रदेश में बीजेपी के स्थानीय नेताओं, मंडल और बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे. नड्डा पार्टी कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश भी दे सकते हैं. नड्डा यहां संसदीय टीम के साथ भी बैठक कर सकते हैं. गौरतलब है कि इससे पहले इसी साल सितंबर महीने में जेपी नड्डा ने ओडिशा का दौरा किया था. उन्होंने भुवनेश्वर में एक जनसभा को भी संबोधित किया था. ऐसे में अब इस दौरे से यही कयास लगाया जा रहा है कि बीजेपी ओडिशा में भी अपनी मजबूत स्थिति तैयार करने में जी जान से जुटी है.
बीजेपी बना रही है रोडमैप: गौरतलब है कि बीजेपी 2019 के चुनाव में जिन सीटों पर हारी थी, उन सीटों के लिए पार्टी रणनीति बना रही है कि कैसे वहीं जीत दर्ज की जाए. इसको लेकर पार्टी ने सितंबर महीने में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य दिग्गज बीजेपी नेताओं के साथ मैराथन बैठक की थी. बैठक में जिन राज्यों में बीजेपी की हार हुई थी उन सीटों के लिए पार्टी रोडमैप तैयार कर रही है. बीजेपी उन सीटों पर भी फोकस कर रही है जहां पार्टी दूसरे या तीसरे नंबर पर रही थी.
Also Read: आज जेल से रिहा हो सकते हैं अनिल देशमुख, बॉबे हाई कोर्ट ने बेल पर स्टे देने से किया इनकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










