Hanuman Jayanti Advisory: हनुमान जयंती पर गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, माहौल बिगाड़ने वालों पर रखें नजर

Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Apr 2023 4:32 PM

विज्ञापन

राम नवमी को कई राज्यों में हुई हिंसा के बाद हनुमान जयंती को लेकर गृह मंत्रालय सतर्क हो गया है. मंत्रालय ने आज यानी बुधवार को देश के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के लिए गाइडलाइन जारी किया है. अपनी एडवाइजरी में गृह मंत्रालय ने कहा है कि सभी राज्य सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखें.

विज्ञापन

Hanuman Jayanti Advisory: राम नवमी को कई राज्यों में हुई हिंसा के बाद हनुमान जयंती को लेकर गृह मंत्रालय सतर्क हो गया है. मंत्रालय ने आज यानी बुधवार को देश के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के लिए गाइडलाइन जारी किया है. अपनी एडवाइजरी में गृह मंत्रालय ने कहा है कि सभी राज्य सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखें. त्योहार को शांतिपूर्ण पालन करने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले किसी भी कारक की निगरानी सुनिश्चित करें. गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा कि वह ऐसे हर तत्व पर नजर रखे जिसके सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की आशंका हो सकती है. 

गृह मंत्रालय ने जारी की एजवाइजरी: गौरतलब है कि कल यानी छह अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जा रही है. ऐसे में केंद्र ने सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था एवं शांति सुनिश्चित करने और समाज में साम्प्रदायिक सद्भाव को बाधित करने की आशंका वाले कारकों पर नजर रखने का निर्देश दिया है. गृह मंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर हनुमान जयंती के मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार के दौरान शांति कायम रखने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की आशंका वाले हर प्रकार के कारक पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया है.

रामनवमी में देखने को मिली थी हिंसा: गौरतलब है कि बीते दिनों रामनवमी के मौके पर देश के कई हिस्सों में हिंसा की खबर आई थी. पश्चिम बंगाल, गुजरात, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत देश के और कई हिस्सों में हिंसा हुई थी. इन हिंसा को लेकर केन्द्र सरकार और गृह मंत्रालय अलर्ट मोड पर हैं. ऐसे में हनुमान जयंती के मौके पर देश का माहौल न बिगड़े इसलिए गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर सभी राज्यों को अलर्ट कर दिया है. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola