पूर्वोत्तर के उग्रवादी सरकार के आगे डालेंगे हथियार, असम और आतंकवादी समूहों के बीच हुआ करार

Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Sep 2022 9:18 PM

विज्ञापन

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि इस समझौते के बाद 1170 उग्रवादी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में शामिल हो जाएंगे. साथ ही वे सरकार को 300 से अधिक स्वचालित हथियार सौंपेंगे. असम में शांति की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा.

विज्ञापन

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि असम सरकार और 8 जनजातीय समूहों के प्रतिनिधियों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए.इस मौके पर  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि एक लंबी प्रक्रिया के बाद नॉर्थ ईस्ट में शांति और समृद्धि का वातावरण स्थापित हो रहा है. वहीं, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि इस समझौते के बाद 1170 उग्रवादी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में शामिल हो जाएंगे. साथ ही वे सरकार को 300 से अधिक स्वचालित हथियार सौंपेंगे.  असम में शांति की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा.  

असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम के आदिवासी जनसंख्या की मांगों के चलते 8 उग्रवादी संगठनों का जन्म हो चुका था. ये उग्रवादी संगठन 2012 में सरकार के साथ बातचीत शुरू की.  2016 में सरकार और उग्रवादी संगठनों के बीच युद्ध विराम समझौता हुआ. उन्होंने कहा कि यह असम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर को देश की अष्टलक्ष्मी बनाने का काम चल रहा है.

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने असम के कुछ हिस्सों में स्थायी शांति लाने के लिए आठ आदिवासी आतंकवादी संगठनों के साथ आज यानी गुरुवार को एक समझौते किया. इन आठ समूहों में ऑल आदिवासी नेशनल लिबरेशन आर्मी, आदिवासी कोबरा मिलिटेंट ऑफ असम, बिरसा कमांडो फोर्स, संथाल टाइगर फोर्स और आदिवासी पीपुल्स आर्मी शामिल हैं.

 शांति और सद्भाव के नये युग की शुरुआत: असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने इस मौके पर कहा उन्हें विश्वास है कि समझौता होने से असम में शांति और सद्भाव के एक नए युग की शुरुआत होगी. परेश बरुआ के नेतृत्व वाले उल्फा के कट्टरपंथी गुट और कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन को छोड़कर, राज्य में सक्रिय अन्य सभी विद्रोही समूहों ने सरकार के साथ शांति समझौता कर लिया है.
भाषा इनपुट के साथ

Also Read: अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू का चीनी घुसपैठ से इनकार, कहा- राहुल को पूर्वोत्तर की नहीं है जानकारी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola