अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू का चीनी घुसपैठ से इनकार, कहा- राहुल को पूर्वोत्तर की नहीं है जानकारी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Sep 2022 7:40 PM
अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने चीनी घुसपैठ को लेकर किए गये राहुल गांधी के ट्वीट पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पूर्वोत्तर का ज्यादा ज्ञान नहीं है. पेमा खांडू ने कहा कि विपक्ष के दावे गलत हैं. अरुणाचल प्रदेश में किसी तरह की चीनी घुसपैठ नहीं हुई है.
अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने प्रदेश में चीनी घुसपैठ से साफ इनकार किया है. उन्होंने कहा कि एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा गया है कि चीनी भारतीय सीमा में प्रवेश कर यहां निर्माण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने सेना से बात की तो पता चला कि घुसपैठ की कोई घटना नहीं हुई है. वे अपने क्षेत्र में निर्माण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष के दावे गलत हैं. अरुणाचल प्रदेश में किसी तरह की चीनी घुसपैठ नहीं हुई है.
#WATCH | Arunachal CM says,"Saw on social media that Chinese entered (Indian side)&are constructing again. As per report which I received, they didn't. All activities are in their own territory. Oppn's claims are wrong. I say confidently there's no Chinese intrusion in Arunachal" pic.twitter.com/EflZvLUbyE
— ANI (@ANI) September 15, 2022
राहुल गांधी पर किया पलटवार: इधर, अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने चीनी घुसपैठ को लेकर किए गये राहुल गांधी के ट्वीट पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पूर्वोत्तर का ज्यादा ज्ञान नहीं है, अरुणाचल की तो बात ही छोड़ दीजिए. वह पूर्वोत्तर के ऐसे मुद्दे उठाते हैं जिन पर उन्हें गहराई से जानकारी नहीं है.
Rahul Gandhi doesn't have much knowledge of the northeast, let alone Arunachal. He raises such issues of the northeast on which he doesn't have in-depth knowledge: Arunachal Pradesh CM Pema Khandu on Congress MP Rahul Gandhi's tweet on China pic.twitter.com/0TaPgbJ9Wq
— ANI (@ANI) September 15, 2022
बता दें, चीनी घुसपैठ को लेकर विपक्ष लगातार केन्द्र सरकार पर निशाना साध रहा है. विप॰ भारतीय जमीन पर चीनी घुसपैठ का मुद्दा लगातार उठा रहा है. इसी कड़ी में राहुल गांधी ने 14 सितंबर को चीनी घुसपैठ को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा था. जिसके बाद अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने उन्हें जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पूर्वोत्तर की ज्यादा जानकारी नहीं है.
गौरतलब है कि 2024 चुनाव को लेकर राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर है. इस बीच राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से अरुणाचल प्रदेश में चीनी घुसपैठ को लेकर ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा. जिसके बाद अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने राहुल गांधी को जवाब दिया.
राहुल ने क्या किया था ट्वीट: राहुल गांधी ने ट्वीट किया था कि चीन ने अप्रैल 2020 की स्थित को बहाल करने की भारत की मांग को ठुकरा दिया है. यथास्थिति बहाल करने की मांग को चीन ने मानने से इनकार कर दिया है. उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम ने बिना किसी लड़ाई के चीन को 1000 वर्ग किलोमीटर जमीन दी है. क्या भारत सरकार बता सकती है कि इस क्षेत्र को कैसे पुनः प्राप्त किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










