Lok Sabha Election 2024: महबूबा मुफ्ती धरने पर बैठीं, वोटिंग में धांधली का लगाया आरोप

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Mehbooba Mufti / pti

Lok Sabha Election 2024 : जम्मू कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत आज आठ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों के लिए वोटिंग जारी है. इन प्रदेशों से कुल 889 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इनमें एक सीट जम्मू कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट भी है जहां पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती समेत 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

इस बीच खबर है कि पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती (PDP president Mehbooba Mufti) अनंतनाग के बिजबेहरा पुलिस स्टेशन के बाहर धरना देने बैठ गईं. उन्होंने आरोप लगाया कि हमारे पीडीपी पोलिंग एजेंटों को निशाना बनाया जा रहा है और गिरफ्तार किया जा रहा है. हमारे द्वारा कारण पूछे जाने पर कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है. यदि वे मेरे संसद जाने से इतना डरते हैं, तो एलजी साहब को मुझे चुनाव नहीं लड़ने देना चाहिए.

सुबह सात बजे से मतदान जारी

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में 2024 के लोकसभा चुनाव के अंतिम मुकाबले के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है. मतदान शाम छह बजे तक चलेगा. इस निर्वाचन क्षेत्र के कुछ इलाकों में लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र के बाहर कतारों में खड़े देखा गया. ये बना डरे अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे. इस निर्वाचन क्षेत्र की बात करें तो इसके तहत पांच जिलों कुलगाम, अनंतनाग, पुंछ, शोपियां और राजौरी के 18 से अधिक विधानसभा क्षेत्र आते हैं.



Read Also : West Bengal News : पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या, बीजेपी पर लगा आरोप

Jammu: pdp president mehbooba mufti campaigns for lok sabha polls

9,33,647 पुरुष, 9,02,902 महिलाएं और 27 ‘थर्ड जेंडर’ मतदाता

अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र में 18,36,576 पात्र मतदाता हैं जिनमें से 9,33,647 पुरुष, 9,02,902 महिलाएं और 27 ‘थर्ड जेंडर’ मतदाता हैं. निर्वाचन आयोग की ओर से इस क्षेत्र में 2,338 मतदान केंद्र स्थापित किए गये हैं और 9,000 से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola