मेघालय में ममता की पार्टी TMC और NPP को झटका, तीन विधायकों ने दिया इस्तीफा, BJP में शामिल होने की अटकलें

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 28 Nov 2022 7:49 PM

विज्ञापन

एनपीपी विधायक फेरलिन संगमा, बेनेडिक मारक और टीएमसी के एच एम शांगप्लियांग ने विधानसभा से इस्तीफा देने के साथ-साथ अपनी-अपनी पार्टियों की सदस्यता भी छोड़ दी है. विधानसभा आयुक्त और सचिव एंड्रयू सिमोंस ने बताया कि एनपीपी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.

विज्ञापन

मेघालय विधानसभा चुनाव 2023 से पहले नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को तगड़ा झटका लगा है. एनपीपी के दो और टीएमसी के एक विधायक ने सोमवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया.

तीनों विधायकों ने विधायकी छोड़ने के साथ-साथ पार्टी से भी दिया इस्तीफा

एनपीपी विधायक फेरलिन संगमा, बेनेडिक मारक और टीएमसी के एच एम शांगप्लियांग ने विधानसभा से इस्तीफा देने के साथ-साथ अपनी-अपनी पार्टियों की सदस्यता भी छोड़ दी है. विधानसभा आयुक्त और सचिव एंड्रयू सिमोंस ने बताया कि एनपीपी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.

Also Read: West Bengal: शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य को किया गिरफ्तार

तीनों विधायक बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

सूत्रों के अनुसार इस्तीफा देने वाले तीनों नेता अगले महीने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं. एनपीपी के नेतृत्व वाले मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस में भाजपा सहयोगी है. इस कदम का स्वागत करते हुए भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, उन्होंने (इस्तीफा देने वाले विधायकों) महसूस किया है कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राज्य के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है. मेघालय में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं.

Also Read: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केन्द्र पर निशाना साधा कहा – मनरेगा का पैसा दें नहीं तो छोड़नी होगी गद्दी

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola