Delhi MCD Election: शैली ओबेरॉय या शिखा राय! किसके सिर सजेगा ताज,एमसीडी मेयर चुनाव में BJP-AAP में कड़ी टक्कर
Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Apr 2023 8:01 AM
Delhi MCD Election: दिल्ली एमसीडी में आज का चुनाव काफी हंगामेदार हो सकता है. गौरतलब है कि चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के निर्वाचित पार्षदों और कार्यकर्ताओं के बीजेपी जॉइन करने के कारण पहले से ही सियासी पारा चढ़ा हुआ है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि चुनाव हंगामेदार हो सकता है.
Delhi MCD Election: दिल्ली एमसीडी चुनाव आज यानी बुधवार (26 अप्रैल) को हो रहा है. मेयर पद के लिए बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है. आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय को भारतीय जनता पार्टी की नेता शिखा राय टक्कर दे रही है. बता दें, शैली ओबेरॉय बीते 22 फरवरी को दिल्ली की महापौर चुनी गयी थीं, उन्होंने बीजेपी की रेखा गुप्ता को 34 वोटों से हराकर जीत अपने नाम किया था. कुल 266 वोट में से शैली को 150 वोट मिले थे, जबकि रेखा को 116 वोट मिले थे.
हंगामेदार हो सकता है मेयर का चुनाव: दिल्ली एमसीडी में आज का चुनाव काफी हंगामेदार हो सकता है. गौरतलब है कि चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के निर्वाचित पार्षदों और कार्यकर्ताओं के बीजेपी जॉइन करने के कारण पहले से ही सियासी पारा चढ़ा हुआ है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि चुनाव हंगामेदार हो सकता है. आम आदमी पार्टी आरोप भी लगा चुकी है कि बीजेपी उनके निर्वाचित पार्षदों को खरीद रही है.
पिछले चुनाव में हुआ था जमकर हंगामा: गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी में हुए चुनाव में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के बीच जमकर हंगामा हुआ था. कई बार तो हाथापाई तक हो गई. दो बार चुनावी प्रक्रिया को स्थगित भी करना पड़ा. अब आज फिर एमसीडी का चुनाव हो रहा है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि चुनाव में एक बार फिर हंगामा हो सकता है.
Also Read: Parkash Singh Badal: प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दो दिनों का राजकीय शोक, ऐसा रहा उनका राजनीतिक सफर
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महापौर पद के लिए बारी-बारी से एक-एक साल के पांच कार्यकाल के लिए चुनाव होता है. पहले वर्ष में मेयर का पद महिलाओं, जबकि तीसरे वर्ष में आरक्षित श्रेणी के लिये होता है. वहीं, दूसरे, चौथे और पांचवें में यह पद अनारक्षित श्रेणी के लिये होता है. आधिकारिक सूत्रों ने तीन अप्रैल को कहा था कि नये महापौर के चुनाव तक ओबेरॉय पद पर बनी रहेगी.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










