Weather Forecast: पहाड़ों में बर्फबारी तो इन राज्यों में बारिश, क्या पश्चिमी विक्षोभ डालेगा दिवाली में खलल!

Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Nov 2023 7:27 PM

विज्ञापन

एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे अफगानिस्तान पर बना हुआ है. वहीं भारत में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है. साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है.

विज्ञापन
undefined

पूरे देश में अब ठंड की दस्तक होने लगी है. दिन रात के तापमान में सामान्य से ज्यादा का अंतर नजर आने लगा है. उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में शाम होते ही तापमान में गिरावट शुरु होने लगती है. इस बीच कई राज्यों में बारिश की संभावना भी जताई जा रही है. ऐसे में सबके जेहन में यही सवाल है कि क्या दीपावली में बारिश की संभावना है.  

undefined

स्काईमेट वेदर के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे अफगानिस्तान पर बना हुआ है. वहीं भारत में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है. साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है.

undefined

इस कारण बीते 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हुई. तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई.

undefined

तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण कोंकण और गोवा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हुई.

undefined

वहीं, दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में रहा. दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कृत्रिम बारिश कराने का प्रयास पर भी विचार किया जा रहा है.

undefined

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.

undefined

आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या एक से अधिक जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना हो सकती है.

undefined

वहीं, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

undefined

पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है, पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश हो सकती है. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन