Rajasthan : राजस्थान के झालावाड़ में गिरी स्कूल की छत, 4 छात्रों की मौत, कई बच्चे मलबे में दबे

Updated:
विज्ञापन
School roof collapses in Rajasthan

School roof collapses in Rajasthan

Rajasthan : राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई है. झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि हादसे में चार बच्चों की मौत हुई है और 17 घायल हैं. इनमें से दस बच्चों को झालावाड़ रेफर किया गया, जिनमें तीन से चार की हालत गंभीर है. पुलिस ने बताया कि शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया.

विज्ञापन

Rajasthan : राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहरथाना ब्लॉक स्थित पीपलोदी सरकारी स्कूल में शुक्रवार को इमारत ढहने से चार बच्चों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए. हादसे के वक्त बच्चे कक्षा में पढ़ रहे थे. पुलिस ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है. कुछ बच्चे मलबे में दबे हो सकते हैं.

न्यूज एजेंसी ANI ने एसपी अमित कुमार के हवाले से यह जानकारी दी है. एसपी ने बताया कि पिपलोदी प्राथमिक विद्यालय, झालावाड़ की छत गिरने से 4 छात्रों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. सूचना मिलते ही झालावाड़ के कलेक्टर और एसपी अमित कुमार बुडानिया मौके के लिए रवाना हुए.

हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वहां अफरा-तफरी का माहौल देखा जा सकता है. स्थानीय लोग मलबा हटाने में जुटे हैं.। एक बुलडोजर भी बचाव कार्य में मदद करता नजर आ रहा है. सैकड़ों लोग ढही हुई इमारत के आसपास इकट्ठा हैं, जबकि कई स्थानीय निवासी हाथों से ईंटें हटाकर मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं.

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा, “झालावाड़ जिले के पिपलोदी मिडिल स्कूल से दुखद खबर मिली है. स्कूल की छत गिरने से तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और कुछ बच्चे घायल हुए हैं. मैंने जिला कलेक्टर और अन्य अधिकारियों को घायलों को हर संभव मदद और इलाज देने के निर्देश दिए हैं. इस घटना की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएगी ताकि कारणों का पता लगाया जा सके.”

कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने हादसे को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने एक्स पर लिखा– झालावाड़ के मनोहरथाना में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने की घटना दुखद है, जिसमें कई बच्चों और शिक्षकों के हताहत होने की खबर मिल रही है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस हादसे में जनहानि कम हो और घायल लोग जल्द स्वस्थ हों.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola