ePaper

मनोज तिवारी ने शहीद जवान के बच्चों की पढ़ाई के खर्च की पेशकश की

Updated at : 20 Jun 2020 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
मनोज तिवारी ने शहीद जवान के बच्चों की पढ़ाई के खर्च की पेशकश की

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने लद्दाख में चीनी सेना के साथ झड़प में शहीद जवान सुनील कुमार के बच्चों की पढ़ाई का खर्च वहन करने की पेशकश की है. दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तिवारी ने कुमार के परिवार को तात्कालिक मदद के रूप में एक लाख रुपये की सहायता दी है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने लद्दाख में चीनी सेना के साथ झड़प में शहीद जवान सुनील कुमार के बच्चों की पढ़ाई का खर्च वहन करने की पेशकश की है. दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तिवारी ने कुमार के परिवार को तात्कालिक मदद के रूप में एक लाख रुपये की सहायता दी है.

तिवारी ने कहा, ‘‘देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवान के प्रति यह छोटी सी श्रद्धांजलि है. मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि तीनों बच्चों को बेहतरीन शिक्षा मिले और उम्मीद जताई कि इस कदम से चीन के साथ झड़प में शहीद जवानों के परिवारों की देखभाल के लिए अन्य लोग भी प्रेरित होंगे.” उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद तिवारी कुमार के परिवार से मिलने के लिए 22 जून को बिहार जाएंगे.

Also Read: उपराज्यपाल ने दिया संक्रमितों को कोरेंटिन में रहने का आदेश, केजरीवाल कर रहे हैं विरोध

तिवारी ने कहा कि उन्होंने यह जिम्मेदारी अपने कंधों पर तब लेने का फैसला किया जब पता चला कि कुमार अपने बच्चों को बेहतरीन शिक्षा दिलाना चाहते थे . उल्लेखनीय है कि कुमार भारतीय सेना के उन 20 जवानों में शामिल थे जिन्होंने इस हफ्ते की शुरुआत में लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के झड़प में शहादत दी थी. बृहस्पतिवार को पटना में कुमार का अंतिम संस्कार किया गया था.

Posted By _ pankaj Kumar Pathak

विज्ञापन
PankajKumar Pathak

लेखक के बारे में

By PankajKumar Pathak

Senior Journalist having more than 10 years of experience in print and digital journalism.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola