Mann ki Baat Live: वीर सावरकर से लेकर NTR तक... मन की बात में बोले PM Modi- विविधता में है भारत की असली ताकत

Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 May 2023 11:46 AM

विज्ञापन

Mann ki Baat: अपने बहुचर्चित मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 101वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि भारत की असली ताकत इसकी विविधता में हैं. उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की सोच के साथ आज देश आगे बढ़ रहा है.

विज्ञापन

Mann ki Baat: अपने बहुचर्चित मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 101वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि भारत की असली ताकत इसकी विविधता में हैं. उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की सोच के साथ आज देश आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि अगला 25 साल देश के लिए काफी अहम है. बीते महीने पीएम मोदी ने अपने इस खास कार्यक्रम का 100वां एपिसोड पूरा किया था. मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी संसदीय प्रणाली, भारत की संस्कृति, सेंगोल समेत कई और मुद्दों पर संवाद कर सकते हैं.

मन की बात के के 101वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि गुरुग्राम में एक अनूठा संग्रहालय है, जिसके नाम म्यूजियो कैमरा है. इसमें 1860 के बाद के युग से संबंधित 8000 से अधिक कैमरों का संग्रह किया गया है. तमिलनाडु में संभावनाओं के संग्रहालय को हमारे दिव्यांग लोगों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात का ये एपिसोड सेकेंड सेंचुरी का प्रारंभ है. पिछले महीने हम सभी ने इसकी स्पेशल सेंचुरी को सेलिब्रेट किया है. आपकी भागीदारी ही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी ताकत है.

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के हर जिले में 75 अमृत सरोवर बन रहे हैं. हमारे अमृत सरोवर खास हैं क्योंकि ये आजादी का अमृत कल में बन रहे हैं. इसके निर्माण में लोगों की मेहनत का सार डाला गया है. कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि युवा संगम के पहले दौर में करीब 1200 युवाओं ने देश के 22 राज्यों का भ्रमण किया. हर कोई जो इसका हिस्सा रहा है, ऐसी यादें लेकर लौट रहा है, जो जीवन भर उनके दिलों में बसी रहेंगी.

मन की बात कार्यक्रम के भी करीब नौ साल पूरेः गौरतलब है कि पीएम मोदी ने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को की थी. यानी मन की बात कार्यक्रम के भी करीब नौ साल पूरे होने वाले हैं. मन की बात कार्यक्रम से सत्ता के शिखर से पीएम मोदी ने आर्थिक, सामाजिक समेत कई क्षेत्रों में अग्रणी रूप से काम कर रहे लोगों की तस्वीर देश के सामने पेश की, पूरे देश को प्रेरित किया. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola