मणिपुर के मोरेह में भड़की हिंसा, उग्रवादी हमले में जवान शहीद, बीरेन सिंह सरकार ने केंद्र से मांगा हेलीकॉप्टर

Updated:
विज्ञापन
मणिपुर के मोरेह में भड़की हिंसा, उग्रवादी हमले में जवान शहीद, बीरेन सिंह सरकार ने केंद्र से मांगा हेलीकॉप्टर

मणिपुर से एक बार हिंसा की खबर आ रही है. राज्य के मोरेह में दो संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों के वाहन पर हमला कर दिया. जिसमें एक जवान शहीद हो गए. जबकि कुछ लोगों के घायल होने की खबर मिल रही है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

मणिपुर से एक बार फिर से हिंसा की खबर आ रही है. बताया जा रहा है तेंगनोउपल जिले के सीमावर्ती शहर मोरेह में कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों के एक वाहन पर बुधवार को हमला कर दिया. जिसमें एक जवान शहीद हो गए. जबकी हिंसा में कुछ लोगों के घायल होने की खबर मिल रही है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर हिंसा की खबरों के बीच राज्य की एन बीरेन सिंह सरकार ने केंद्र सरकार से हेलीकॉप्टर की मांग की है. गौरतलब है कि दो दिन पहले राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मणिुपर से ही हरी झंडी दिखाई गई थी.

कुकी उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए आईआरबी के जवान

पुलिस ने बताया कि शहीद जवान की पहचान वांगखेम सोमोरजीत के रूप में की गई है. सोमोरजीत मणिपुर के मोरेह में राज्य पुलिस कमांडो के रूप में तैनात भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के जवान थे. बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों की बुधवार सुबह मोरेह शहर में तीन अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ हुई.

Also Read: ‘बीजेपी के लिए मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं…’, बोले राहुल गांधी, भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज से शुरू

उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों की चौकी पर बम फेंके और गोलीबारी की

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उग्रवादियों ने एसबीआई मोरेह के पास सुरक्षा बलों की एक चौकी पर बम फेंके और गोलीबारी की जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की. उग्रवादियों ने अस्थायी कमांडो चौकी पर आरपीजी गोले भी दागे, जिससे आसपास खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.

दो संदिग्धों की गिरफ्तारी के विरोध में कुकी उग्रवादियों ने घटना को दिया अंजाम

पुलिस ने बताया कि एक पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में सीमावर्ती शहर में राज्य बलों द्वारा दो संदिग्धों को गिरफ्तार किए जाने के 48 घंटे बाद संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों की चौकी पर गोलीबारी की. इससे पहले, मणिपुर सरकार ने तेंगनोउपल में 16 जनवरी को देर रात 12 बजे से पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया था.

एन बीरेन सिंह सरकार ने केंद्र की मोदी सरकार से मांगा हेलीकॉप्टर

मणिपुर के गृह आयुक्त टी रणजीत सिंह ने गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव को लिखे एक पत्र में कहा, सीमावर्ती शहर मोरेह में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है. मोरेह में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए, कभी भी चिकित्सीय आपातकाल के हालात बन सकते हैं. मणिपुर सरकार ने गृह मंत्रालय से कम से कम सात दिनों के लिए हेलीकॉप्टर मांगे हैं. मोरेह, राज्य की राजधानी इंफाल से 105 किमी दूर है. पत्र में यह भी लिखा गया कि गृह मंत्रालय ने चार जनवरी को यह बताने के लिए कहा था कि कितनी अवधि और संख्या में गृह मंत्रालय के हेलीकॉप्टर की जरूरत है, क्योंकि उत्तर पूर्व क्षेत्र में सीमित संसाधनों के कारण गृह मंत्रालय के हेलीकॉप्टर को एक ही स्थान पर लंबे समय तक उपलब्ध कराना संभव नहीं हो सकता है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola