Mani Shankar Aiyar Video : राजीव गांधी होते गए फेल, देखें मणिशंकर अय्यर ने क्या कह दिया

Mani Shankar Aiyar Video : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने राजीव गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया है. आप भी देखें ये वीडियो.
Mani Shankar Aiyar Video : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. ऐसा करके इस बार उन्होंने अपनी ही पार्टी को असहज कर दिया है. उनका बयान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर है जिसपर बीजेपी तंज कस रही है. वीडियो को बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में अय्यर को यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि ऐसे आदमी को कैसे देश का प्रधानमंत्री बना दिया गया, जो दो बार फेल हो चुका था. देखें वीडियो
Rajiv Gandhi struggled academically, even failing at Cambridge, where passing is relatively easy. He then moved to Imperial College London but failed there as well…
— Amit Malviya (@amitmalviya) March 5, 2025
Many questioned how someone with his academic record could become the Prime Minister.
Let the veil be stripped. pic.twitter.com/m9serSGQMs
अमित मालवीय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा– राजीव गांधी को एकेडमिक के दौरान संघर्ष करना पड़ा, यहां तक कि कैम्ब्रिज में भी फेल हो गए, जहां पास होना बहुत ही आसान है. इसके बाद वे इंपीरियल कॉलेज लंदन चले गए, लेकिन वहां भी फेल हो गए. कई लोगों ने सवाल उठाया कि उनके एकेडमिक रिकॉर्ड वाला कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है. पर्दा हटा दिया जाए.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : सवसार से सरना धर्म कोड तक, जानें क्या है मुंडा समाज में धर्म के मायने
मणिशंकर अय्यर अय्यर ने क्या कहा ?
वीडियो में मणिशंकर अय्यर कहते दिख रहे हैं, “जब राजीव गांधी पीएम बने, तो लोगों ने सोचा, मैंने भी सोचा कि वह एक एयरलाइन पायलट थे. दो बार फेल हो चुके थे. मैं उनके साथ कैम्ब्रिज में पढ़ता था. वह वहां भी फेल हो गए. कैम्ब्रिज में पास होना आसान समझा जाता है. इसके बाद उन्होंने इम्पीरियल कॉलेज लंदन में एडमिशन लिया, लेकिन वहां भी फेल हो गए. तो मुझे आश्चर्य हुआ कि ऐसा व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है?”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए