मल्लिकार्जुन खरगे ने संभाला कांग्रेस अध्यक्ष का पद, चुनौतियों से भरा होगा आगे का डगर

Updated:
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे ने संभाला कांग्रेस अध्यक्ष का पद, चुनौतियों से भरा होगा आगे का डगर

कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज यानी बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया है. इस मौके पर सोनिया गांधी ने उन्हें बधाई दी है. सोनिया गांधी ने कहा कि खरगे अपनी मेहनत और लगन से अध्यक्ष पद पर काबिज हुए हैं. उन्होंने कहा कि अब मैं बड़ी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाउंगी.

विज्ञापन
undefined

कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज यानी बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण क्षण है. उन्होंने सोनिया गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस को संभाला. उन्होंने पार्टी को धन्यवाद किया है.

undefined

बीते 24 सालों में यह पहला मौका है जब कोई गैर नेहरू-गांधी परिवार का शख्स कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाल रहा हैं.

undefined

मल्लिकार्जुन खरगे की ताजपोशी के मौके पर सोनिया गांधी ने उन्हें बधाई दी है. सोनिया गांधी ने कहा कि खरगे अपनी मेहनत और लगन से अध्यक्ष पद पर काबिज हुए हैं. उन्होंने कहा कि अब मैं बड़ी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाउंगी.

undefined

बतौर अध्यक्ष अपने पहले संबोधन में खरगे ने कहा कि यह उनके लिए भावुक क्षण है. पार्टी का एक सामान्य कार्यकर्ता, मजदूर के बेटे को आज कांग्रेस अध्यक्ष बनने का सौभाग्य मिला है. उन्होंने इस सम्मान के लिए आभार जताया है.

undefined

बतौर अध्यक्ष अपने पहले भाषण में खरगे ने सोनिया गांधी का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए सोनिया गांधी के कई त्याग किए हैं, खरगे ने कहा कि भविष्य में सोनिया गांधी के ब्लूप्रिंट को ही आगे बढ़ाया जाएगा.

undefined

खरगे की ताजपोशी में सोनिया गांधी ने कहा कि वो आज बहुत ही खुश हैं. उन्होंने कहा कि खरगे कर्मठ और जिम्मेदार नेता है. उनकी देखरेख में कांग्रेस आगे बढ़ेगा.

undefined

अध्यक्ष बनने के बाद खरगे को कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा. हिमाचल, गुजरात चुनाव सिर पर है. इसके अलावा अगले साल यानी 2023 में 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में खरगे के सामने पहाड़ जैसी चुनौतियां हैं.

undefined

साल 2024 को लोकसभा चुनाव भी होना है. बीते 2 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का परफॉर्मेंस घटा है. ऐसे में खरगे के लिए आने वाले समय में पार्टी को सटीक आधार देना और लोकसभा चुनाव में बेहतर करना बड़ी जिम्मेदारी होगी.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola