India Maldives Relations: भारत के बॉयकॉट से मालदीव का पर्यटन बेहाल, पूर्व राष्ट्रपति ने भारतीयों से मांगी माफी

Updated:
विज्ञापन
Mohamed Nasheed

Mohamed Nasheed

India Maldives Relations: भारत और मालदीव के बीच कुछ दिनों से तनातनी की स्थिति बनी हुई है. भारतीय पर्यटकों ने मालदीव का बॉयकॉट करना शुरू कर दिया है, जिससे वहां के टूरिज्म पर गहरा प्रभाव पड़ा है. इस बीच मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भारतीयों से माफी मांगी है और उन्होंने माना कि भारतीयों के बॉयकॉट से वहां के टूरिज्म पर गहरा असर पड़ा है.

विज्ञापन

India Maldives Relations: भारत दौरे पर मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने माना की भारतीय पर्यटकों के बहिष्कार से हमारे यहां के टूरिज्म पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ा है. उन्होंने इसके लिए चीन समर्थित मोहम्मद मुइज्जू सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने मुइज्जू पर हमला किया और भारतीयों से माफी मांगी.

India Maldives Relations: मालदीव का पर्यटन उद्योग अपने अस्तित्व के लिए कर रहा संघर्ष

भारतीयों के बहिष्कार के बाद मालदीव का पर्यटन उद्योग अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है. दिसंबर से फरवरी की समान अवधि में पिछले वर्ष की तुलना में भारतीयों की कुल यात्रा 10% से भी कम हो गई है.

India Maldives Relations: क्या है मामला

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्ष्यद्वीप का दौरा किया था. जिसके बाद मालदीव के कुछ सांसदों ने पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिसका भारत सरकार और भारतीयों ने जमकर विरोध किया. भारतीय पर्यटकों ने मालदीव का बॉयकॉट करना शुरू कर दिया और लक्ष्यद्वीप को पर्यटन के लिए पहला स्थान देने लगे. भारत के कड़े एक्शन के बाद मालदीव के सांसदों को निलंबित कर दिया गया. लेकिन भारत और मालदीव के रिश्ते में खटास आ गई. भारतीय पर्यटकों के बहिष्कार से वहां के पर्यटक उद्योग पर गहरा असर पड़ा.

India Maldives Relations: मालदीव की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर आधारित

मालूम हो मालदीव की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर आधारित है और वहां सबसे अधिक पर्यटक भारत से ही पहुंचते थे. लेकिन जब से भारत के साथ विवाद की स्थिति बनी हुई है, वहां के पर्यटन उद्योग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. स्थिति ये बन गई है कि मालदीव को चीन के आगे हाथ बढ़ाना पड़ा है. मुइज्जू लगातार चीन से अपने यहां पर्यटक भेजने की गुहार लगा रहे हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola