Air India: बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया के विमान को पायलट ने रनवे पर रोका, हो रही है जांच
Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Jun 2025 10:01 PM
Air India
Air India: दिल्ली से पुणे के लिए जा रहे एयर इंडिया के विमान में बड़ा हादसा टल गया है. विमान के रनवे पर खड़ा कर दिया गया. इंजीनियरों की एक टीम विमान की गहन जांच कर रही है.
Air India: दिल्ली से पुणे के लिए जा रहे एयर इंडिया के विमान में बड़ा हादसा टल गया है. विमान से एक पक्षी टकरा गया जिसके बाद विमानन कंपनी को इसकी वापसी की उड़ान रद्द करनी पड़ी. बाद में विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि विमान पुणे में सुरक्षित उतर गया और उसके बाद ही पक्षी के टकराने की बात पता चली. हादसे के बाद विमान में कुछ गड़बड़ी हो गई. पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को रनवे पर खड़ा कर दिया. इंजीनियरों की टीम विमान की विस्तृत जांच कर रही है.
विमान से टकराया पक्षी
बताया जा रहा है कि 20 जून को पुणे से दिल्ली की उड़ान संख्या एआई 2470 से एक पक्षी टकरा गया. इसके बाद उड़ान रद्द कर दी गई. विमानन कंपनी ने बताया कि विमान में सवार यात्रियों के ठहरने के लिए इंतजाम किया जा रहा है. एयर इंडिया ने कहा कि यात्रा रद्द करने या पुनर्निर्धारण का विकल्प चुनने वाले यात्रियों को राशि वापस करने की पेशकश भी की जा रही है, वहीं यात्रियों को दिल्ली ले जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.
एयर इंडिया करेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती
एयर इंडिया ने कहा है कि वह 21 जून से 15 जुलाई के बीच हर सप्ताह 38 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की कटौती करेगी और तीन विदेशी मार्गों पर सेवाएं निलंबित करेगी. बताया जा रहा है कि दिल्ली-नैरोबी, अमृतसर-लंदन (गैटविक) और गोवा (मोपा)-लंदन (गैटविक) पर 15 जुलाई तक सेवाएं निलंबित रहेंगी. विमानन कंपनी के अनुसार दिल्ली-नैरोबी मार्ग पर प्रति सप्ताह चार उड़ानें हैं, जबकि अमृतसर-लंदन (गैटविक) और गोवा (मोपा)-लंदन (गैटविक) मार्गों पर प्रति सप्ताह तीन उड़ानें हैं. इसके अलावा, उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और सुदूर पूर्व के शहरों को जोड़ने वाले 18 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानों की संख्या कम की जाएगी.(भाषा)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










