‘संविधान को धोखा दिया गया’, महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता जाने पर बोलीं ममता बनर्जी
New Delhi: TMC MP Mahua Moitra arrives during the Winter session of Parliament, in New Delhi, Friday, Dec. 8, 2023. (PTI Photo/Vijay Verma) (PTI12_08_2023_000026A)
Mahua Moitra Updates : तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के निष्कासन की सिफारिश वाली लोकसभा की आचार समिति की रिपोर्ट पर सदन में चर्चा आज हुई.. टीएमसी सांसदों ने मांग की थी कि महुआ मोइत्रा को सदन में बोलने दिया जाए. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. आपको बता दें कि लोकसभा की आचार समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर ने सदन के पटल पर शुक्रवार को वह रिपोर्ट रखी जिसमें तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने की सिफारिश की गई थी. संसद सदस्यता जाने के बाद महुआ मोइत्रा ने कहा कि बिना सबूतों के सजा दी गई है. जानें मामले को लेकर हर अपडेट यहां
Mahua Moitra Live : टीएमसी महुआ मोइत्रा के साथ खड़ी है: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हम लोकसभा से तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा के निष्कासन की निंदा करते हैं, पार्टी उनके साथ खड़ी है.
Mahua Moitra Live : बोलीं ममता बनर्जी- संविधान को धोखा दिया गया
महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता जानें पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि संविधान को धोखा दिया गया है. बीजेपी लोकतंत्र को कमजोर कर रही है.
Mahua Moitra Live : दो शिकायतकर्ताओं में से एक मेरा पूर्व प्रेमी
महुआ मोइत्रा ने लोकसभा की सदस्यता से निष्कासित किए जाने के बाद कहा कि दो शिकायतकर्ताओं में से एक मेरा पूर्व प्रेमी, जो गलत इरादे से आचार समिति के सामने आम नागरिक के रूप में पेश हुआ. नकदी या उपहार का कोई सबूत नहीं है, आचार समिति ने मुद्दे की जड़ तक पहुंचे बिना मुझे दोषी ठहराने का फैसला किया.
Mahua Moitra Live : ‘बिना सबूतों के मिली सजा’, संसद सदस्यता जाने के बाद बोलीं महुआ मोइत्रा
कैश फॉर क्वेरी मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता जा चुकी है. इसके बाद उन्होंने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है. मैंने अडानी का मुद्दा उठाया था और आगे भी उठाने का काम करूंगी.
Mahua Moitra Live : निष्कासन का प्रस्ताव ध्वनिमत से मंजूर
Mahua Moitra Live : लोकसभा की सांसद नहीं रहीं महुआ मोइत्रा
विपक्ष के हंगामे के बीच ‘कैश फॉर क्वेरी’ मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित (Mahua Moitra expelled from Lok Sabha) किया गया. एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट आज सदन में पेश की गई थी.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए