Maharashtra Politics: मतभेद भुलाकर हाथ मिलाएंगे ठाकरे बंधु? राज के सामने उद्धव ठाकरे ने रख दी शर्त

Updated:
विज्ञापन
Uddhav Thackeray Raj Thackeray

Uddhav Thackeray Raj Thackeray

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर करवट लेने वाली है. ठाकरे बंधु के एकसाथ आने की अटकलें तेज हो गई हैं. दोनों भाईयों के सुर मिलने लगे हैं. मराठी अस्मिता और राज्य के हितों के मुद्दे पर दोनों भाई हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं. राज ठाकरे ने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता महेश मांजरेकर के पॉडकास्ट में उद्धव ठाकरे के साथ हाथ मिलाने को लेकर बयान दिया था. हालांकि उन्होंने नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने संकेत दिए. अब राज के बयान पर उद्धव की भी प्रतिक्रिया आ गई है. उन्होंने कहा है कि दोनों के बीच कोई मतभेद नहीं है. इस बीच सांसद संजय राउत का भी ठाकरे बंधु के साथ आने की अटकलों पर बड़ा बयान आया है.

विज्ञापन

Maharashtra Politics: राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के एक साथ आने की अटकलों के बीच शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, “राज ठाकरे ने कहा है कि अगर दोनों भाइयों के बीच कोई शिकायत है, तो मैं अपना अहंकार अलग रखूंगा और महाराष्ट्र के सर्वोत्तम हित के लिए इसे (शिकायत) दूर करूंगा. जिस पर उद्धव ठाकरे ने कहा है कि हम भाई हैं और हमारे बीच कोई शिकायत नहीं है और अगर कोई है, तो मैं उसे दूर कर दूंगा. लेकिन, आपको महाराष्ट्र और शिवसेना (यूबीटी) के दुश्मन को अपने घर में जगह नहीं देनी चाहिए. अगर आप इस पर सहमत हैं, तो हम निश्चित रूप से बात करेंगे.”

राज ठाकरे ने क्या कहा ?

राज ठाकरे ने एक्टर महेश मांजरेकर के पॉडकास्ट में कहा था, जब मुद्दे बड़े होते हैं, तो आपसी झगड़े छोटे हो जाते हैं. उन्होंने आगे कहा, महाराष्ट्र की अस्मिता और मराठी मानुष के लिए हमारे झगड़े कुछ नहीं हैं. उन्होंने आगे कहा, साथ आना मुश्किल नहीं है, इस इच्छा होनी चाहिए.

राज ठाकरे के बयान पर उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?

राज ठाकरे के बयान पर जब उद्धव ठाकरे से प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा, मराठी मानुष के हित के लिए मैं सभी मराठी भाषियों को साथ आने का आवाहन करता हूं. उन्होंने आगे कहा, जो भी महाराष्ट्र के हित के खिलाफ होगा, मैं उसे अपने घर बुलाकर खाना नहीं खिलाता.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola