Maharashtra Politics : बीमार उद्धव ठाकरे की ‘गद्दारों’ पर नजर

uddhav thackeray/ Maharashtra Politics
Maharashtra Politics : शिवसेना (बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि ‘गद्दारों’ को सत्ता से बाहर करने तक नहीं रुकेंगे.
Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के पहले बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. मुंबई के एक अस्पताल में जांच कराने के कुछ दिनों बाद शिवसेना (बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने विरोधियों पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है, लेकिन वह ‘गद्दारों’ को सत्ता से बाहर करने तक नहीं रूकेंगे. अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों (Maharashtra Assembly Election 2024 )से पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री को सोमवार को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और एक दिन बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. उनके बेटे आदित्य ठाकरे ने कहा कि वह स्वस्थ हैं.
मुंबई में अपने आवास ‘मातोश्री’ के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं को उद्धव ठाकरे ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने मुझे आराम करने की सलाह दी है, लेकिन कितना आराम किया जाए. जब तक गद्दारों को सत्ता से बाहर नहीं कर दिया जाता, तब तक आराम नहीं होगा. गौर हो कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 2022 में उद्धव ठाकरे से अलग होकर प्रदेश में सरकार बनाई थी.
सीट बंटवारे पर बातचीत अंतिम चरण में : उद्धव ठाकरे
��िवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र का राजनीतिक परिदृश्य बदल गया है. जनता महा विकास आघाडी को सत्ता में लाना चाहते हैं. एमवीए सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत अंतिम चरण में है. अगले 2 से 3 दिनों में समझौता हो सकता है. सहयोगियों के बीच सौदेबाजी को बातचीत टूटने के बिंदु तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.
Read Also : Maharashtra Politics : अजित पवार के कारण बीजेपी को महाराष्ट्र में लगा झटका
महाराष्ट्र में मतदान 20 नवंबर को
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग है जबकि 23 नवंबर को मतगणना होगी. इसके बाद साफ हो जाएगा कि प्रदेश में कौन सरकार बनाएगा.
(इनपुट पीटीआई)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










