Maharashtra Politics : इजरायल हमला करने वाला है देवेंद्र फडणवीस पर? हाई सिक्योरिटी पर संजय राउत ने कसा तंज

devendra fadnavis security
Maharashtra Politics : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा का मामला गरमाता जा रहा है. मामले पर शिवसेना (यूबीटी) ने कटाक्ष किया है.
Maharashtra Politics : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले बयानों का दौर जारी है. इस क्रम में देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा को लेकर शिवसेना (यूबीटी) ने तंज कसा है. पार्टी नेता संजय राउत ने कहा कि राज्य के गृह मंत्री, जो पहले मुख्यमंत्री (देवेंद्र फडणवीस) रह चुके हैं, उन्होंने अचानक अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है. गृह मंत्री दूसरों को सुरक्षा देते हैं लेकिन उन्होंने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी. अचानक हमने देखा कि उनके घर के बाहर फोर्स वन कमांडो खड़े हैं. यही नहीं नागपुर में 200 कमांडो खड़े हैं. राउत ने आगे कहा कि हमारे गृह मंत्री इतने डरे हुए क्यों हैं, कौन उन पर हमला करना चाहता है? क्या इजरायल या लीबिया उन पर हमला करने वाला है? रश्मि शुक्ला…जो बीजेपी की डीजी हैं, उन्हें हमें बताना चाहिए कि मामला आखिर है क्या?
मामला बहुत ही गंभीर है: शरद पवार
मामले पर एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यदि सरकार को लगता है कि फडणवीस को कोई खतरा है तो उसे इस पर ध्यान देना चाहिए. लेकिन यदि गृह मंत्री, जिन्हें पहले से ही उच्च सुरक्षा प्राप्त है, को अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत है तो इस बात की संभावना है कि मामला बहुत ही गंभीर है.
Read Also: महाराष्ट्र चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा बढ़ाई गई
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा क्यों बढ़ाई गई?
खुफिया जानकारी मिलने के बाद देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा बढ़ाई गई है. इसकी जानकारी महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने दी है. उन्होंने कहा कि खुफिया जानकारी की वजह से यह फैसला लेना पड़ा. आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने एहतियात के तौर पर उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री फडणवीस की सुरक्षा बढ़ा दी है. उनको फिलहाल ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है, जिसका जिम्मा महाराष्ट्र पुलिस की विशेष सुरक्षा इकाई संभालती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










