Maharashtra Politics: नवाब मलिक को लेकर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, फडणवीस और अजित पवार भिड़े
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Dec 2023 7:59 AM
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अपने कैबिनेट सहयोगी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अजित पवार को पत्र लिखकर एनसीपी विधायक नवाब मलिक को राज्य की सत्तारूढ़ ‘महायुति’ या महागठबंधन में शामिल करने पर विरोध जताया.
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल दिख रही है. दो उपमुख्यमंत्री आमने-सामने आ गए हैं. देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के बीच एनसीपी नेता नवाब मलिक को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है. फडणवीस ने नवाब मलिक महागठबंधन में शामिल करने का विरोध किया है.
फडणवीस ने अजित पवार को लिखा पत्र
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अपने कैबिनेट सहयोगी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अजित पवार को पत्र लिखकर एनसीपी विधायक नवाब मलिक को राज्य की सत्तारूढ़ ‘महायुति’ या महागठबंधन में शामिल करने पर विरोध जताया. फडणवीस ने अजित पवार को लिखे अपने पत्र में कहा कि मलिक को एक विधायक के रूप में विधानसभा की कार्रवाई में भाग लेने का अधिकार है. उन्होंने कहा, उनके खिलाफ कोई व्यक्तिगत दुश्मनी या द्वेष नहीं है. लेकिन जिस प्रकार के आरोपों का वह सामना कर रहे हैं, उसे देखते हुए हमारा मानना है कि उन्हें महायुती में शामिल करना उचित नहीं होगा.
सत्ता येते आणि जाते.
पण सत्तेपेक्षा देश महत्वाचा… pic.twitter.com/WDzm3Pjo3f— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) December 7, 2023
फडणवीस के पत्र का अजित गुट ने दिया जवाब
देवेन्द्र फडणवीस के पत्र का जवाब अजित गुट ने दिया है. अजित के प्रवक्ता सूरज चव्हाण ने वो नवाब मलिक का समर्थन करते हैं. उन्होंने कहा, पार्टी भी नवाब के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा, किसी को कोर्ट की तरफ से गलत बताए जाने से पहले दोषी बताना ठीक नहीं है.
Also Read: ‘गजनी’ के किरदार की तरह भूलने की बीमारी से ग्रस्त है कांग्रेस : देवेंद्र फडणवीस
क्यों नवाब मलिक का विरोध कर रहे देवेन्द्र फडणवीस
देवेन्द्र फडणवीस नवाब मलिक का इस लिए विरोध कर रहे हैं, क्योंकि वो प्रवर्तन निदेशालय के एक मामले में आरोपी हैं. दरअसल भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों से जुड़े धनशोधन के मामले में ईडी ने मलिक को फरवरी 2022 में गिरफ्तार किया था. फिलहाल वह जमानत पर हैं.
अंबादास दानवे और सुषमा अंधारे ने नवाब मलिक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
इससे पहले दिन में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता अंबादास दानवे और सुषमा अंधारे ने मलिक के सत्ता पक्ष में शामिल होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










