Maharashtra Politics : इस दिवाली पूरी तरह से हुआ चाचा शरद पवार-भतीजे अजित में बंटवारा, टूट के बाद पहली बार दिखी ये चीज

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Nov 2024 8:08 AM

विज्ञापन

Sharad Pawar organising separate Diwali

Maharashtra Politics : एनसीपी में टूट के बाद पहली बार शरद पवार, अजित पवार अलग-अलग दिवाली कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. विधानसभा चुनाव से पहले इस कार्यक्रम पर सबकी नजर बनी हुई है. जानें सुप्रिया सुले ने क्या कहा

विज्ञापन

Maharashtra Politics : कई कार्यक्रमों में चाचा शरद पवार की तारीफ कर चुके अजित पवार ने अब ये साफ संकेत दे दिए हैं कि उनकी राह अब बिल्कुल अलग है. जी हां…राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में टूट का असर पवार परिवार के दिवाली समारोह पर भी नजर आ रहा है. ऐसा पहली बार देखा जा रहा है कि शरद पवार और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पुणे जिले में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. इसको लेकर अजित पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा- वह शनिवार शाम 6:30 बजे बारामती में अपने पैतृक गांव काटेवाड़ी में दिवाली पाडवा (पर्व) उत्सव का आयोजन करेंगे, जहां वह पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे.

एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार का दिवाली उत्सव उनके गोविंदबाग आवास के आसपास फोकस रहेगा. यहां परिवार के सदस्य, पार्टी पदाधिकारी और मित्र दिवाली के अवसर पर सालों से एकत्र होते रहे हैं. इस मुद्दे पर, शरद पवार की बेटी और बारामती से लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि उन्हें उपमुख्यमंत्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम के बारे में जानकारी नहीं है. हालांकि, उन्होंने कहा कि गोविंदबाग में आयोजित समारोह का हर कोई इंतजार करता है. सुले ने कहा कि क्योंकि महाराष्ट्र भर से लोग पवार साहब को बधाई देने आते हैं, इसलिए हम इस खुशी के दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं.

Read Also : Maharashtra Politics : अजित पवार के कारण बीजेपी को महाराष्ट्र में लगा झटका

अजित पवार की पत्नी को सुप्रिया सुले ने हराया

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले, दिवाली का जश्न मनाने की तैयारी पूरे जोरशोर से चल रही है. इसमें बारामती में अजित पवार और उनके भतीजे और एनसीपी (एसपी) उम्मीदवार युगेंद्र पवार के बीच एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा. इस साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान बारामती में, पवार परिवार एक बार फिर दलगत आधार पर विभाजित हो गया था. अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार मौजूदा सांसद सुले के खिलाफ मैदान में उतरी थीं, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को

पिछले साल जुलाई में अजित पवार और आठ विधायकों के एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद एनसीपी टूट गई थी. चुनाव आयोग ने बाद में उपमुख्यमंत्री के खेमे को असली एनसीपी के रूप में मान्यता दी. इस गुट को ‘घड़ी’ चिह्न आवंटित किया, जबकि शरद पवार खेमे को एनसीपी (एसपी) नाम दिया गया जिसका चिह्न ‘तुरही बजाता व्यक्ति’ आवंटित किया गया. लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद शरद गुट के हौसले बुलंद हैं. प्रदेश में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होना है, वहीं रिजल्ट 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola