Maharashtra : देवेंद्र फडणवीस ही होंगे महाराष्ट्र के सीएम? 30 मिनट की मुलाकात में मान गए एकनाथ शिंदे

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 04 Dec 2024 7:32 AM

विज्ञापन

Maharashtra govt formation

Maharashtra : देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच 30 मिनट की मुलाकात हुई. इसमें दोनों नेताओं के बीच सरकार गठन को लेकर चर्चा हुई. बीजेपी के एक नेता ने बताया कि फडणवीस ही अगले मुख्यमंत्री होंगे.

विज्ञापन

Maharashtra : सरकार बनाने को लेकर महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. बीजेपी और महायुति गठबंधन के विधायक दल की बैठक बुधवार को यानी आज होने वाली है. इस अहम बैठक से पहले वरिष्ठ बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार शाम सहयोगी और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे से मुलाकात की. दोनों दिग्गज नेताओं की मुलाकात शिंदे के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ पर हुई. इससे संकेत मिल रहा है कि गुरुवार को मुंबई के आजाद मैदान में महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रास्ता साफ हो गया है.

30 मिनट की मुलाकात फडणवीस और शिंदे के बीच हुई

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता के हवाले से indianexpress.com ने खबर प्रकाशित की है. इसमें कहा गया है कि देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि शिंदे और एनसीपी नेता अजित पवार इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. फडणवीस और शिंदे के बीच बैठक करीब 30 मिनट तक चली.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई थी चर्चा

शिवसेना के एक नेता ने बताया, ”दोनों नेताओं के बीच शपथ ग्रहण को लेकर चर्चा हुई. विभागों के बंटवारे और मंत्रिमंडल के गठन के बारे में विस्तृत जानकारी बुधवार को एक अन्य बैठक में तय की जाएगी.” पिछले गुरुवार को दिल्ली से लौटने के बाद फडणवीस और शिंदे के बीच यह पहली मुलाकात थी. उस वक्त उन्होंने अजित पवार के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा के लिए मुलाकात की थी.

Read Also : Maharashtra News: क्या तैयार हो गया है महायुति सरकार का फाइनल फॉर्मूला, फिर होंगे 1 सीएम और 2 डिप्टी सीएम!

राज्यपाल से मिलने के बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा

सूत्रों के हवाले से खबर दी गई है कि बुधवार को नवनिर्वाचित बीजेपी विधायकों द्वारा अपने विधायक दल का नेता चुनने के तुरंत बाद फडणवीस, शिंदे और अजित पवार राजभवन जाएंगे. यहां वे राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. मंगलवार देर शाम केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी मुंबई पहुंचे. दोनों बीजेपी विधायक दल की बैठक के लिए दो केंद्रीय पर्यवेक्षक हैं. वे बुधवार को शिंदे से भी मुलाकात कर सकते हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola