Maharashtra Elections 2024: कांग्रेस ने 14 उम्मीदवारों की नयी सूची जारी की, दो सीटों पर बदले चेहरे
Mallikarjun Kharge
Maharashtra Elections 2024: कांग्रेस ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को उम्मीदवारों की नयी सूची जारी की.
Maharashtra Elections 2024: आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने रविवार को 14 उम्मीदवारों की नयी सूची जारी की. जिसमें दो सीटों पर उम्मीदवार बदल दिया है.
इन दो सीटों पर कांग्रेस ने बदले उम्मीदवार
कांग्रेस ने महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार बदल दिया है. औरंगाबाद पूर्व से पहले मधुकर किशनराव देशमुख को टिकट दिया था, अब उनके स्थान पर लहू एच शेवाले को मैदान में उतारा गया है. वहीं अंधेरी पश्चिम से पहले सचिन सावंत को टिकट दिया गया था अब अशोक जाधव को मैदान में उतारा गया है.
कांग्रेस की पूरी सूची यहां देखें
अमलनेर – डॉ अनिल नाथू शिंदे
उमरेड- संजय नारायणराव मेशराम
आर्मोरी- रामदास मसराम
चंद्रपुर – प्रवीण नानाजी पडवेकर
बल्लारपुर – संतोषसिंह चंदनसिंह रावत
वारोरा – प्रवीण सुरेश काकड़े
नांदेड़ उत्तर – अब्दुल सत्तार अब्दुल गफूर
औरंगाबाद पूर्व – लहू एच. शेवाले (मधुकर किशनराव देशमुख के स्थान पर)
नालासोपारा – संदीप पांडे
अंधेरी पश्चिम – अशोक जाधव (सचिन सावंत के स्थान पर)
शिवाजीनगर – दत्तात्रेय बहिरत
पुणे छावनी – रमेश आनंदराव भागवे
सोलापुर दक्षिण – दिलीप ब्रह्मदेव माने
पंढरपुर – भागीरथ भालके
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










