पहले बेटी को लटका दिया फंदे से फिर खुद भी लटक गये पति-पत्नी, व्हाट्सएप पर लिखी ये बात

Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Mar 2020 8:24 AM

विज्ञापन

बेटी की जान लेने के बाद दंपत्त‍ि ने अपना फोन उठाया. फोन उठाकर उन्होंने व्हाट्सएप ऑन किया और लिखी ये बात...

विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है. यहां एक दंपत्त‍ि ने अपनी बच्ची की हत्या कर दी इसके बाद उन्होंने खुद की भी जान ले ली. जानकारी के अनुसार बच्ची की हत्या करने के बाद उन्होंने खुद को भी फांसी के फंदे से लटका लिया.

मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि मोबाइल फोन पर (व्हाट्सएप) एक आत्महत्या संबंधी पत्र (सुसाइड नोट) मिला है, जिसमें दंपत्त‍ि ने दावा किया है कि /उनके परिवार वाले उन्हें परेशान किया करते थे जिस कारण उन्होंने यह कदम उठाया. दंपत्त‍ि के रिश्तेदारों ने सोमवार पुलिस को घटना की जानकारी दी थी.

शिल डायघर पुलिस थाने के निरीक्षक आर. के . मोहिते ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वकलान गांव स्थित दंपत्त‍ि के घर पहुंची. वहां तीनों का शव उन्हें छत से लटका मिला. मृतकों की पहचान शिवराम पाटिल (44), उनकी पत्नी दीपिका (42) और चार वर्षीय बेटी अनुष्का के तौर पर हुई है. पाटिल पास ही में एक चावल की मिल में काम करता था. प्राथमिक जांच में पता चला है कि दंपत्त‍ि ने घरेलू झगड़ों से परेशान होकर यह कदम उठाया.

मोहिते ने कहा कि दंपत्त‍ि ने पहले बच्ची को फांसी लगायी और फिर खुद फांसी लगा ली. एक ‘व्हाट्सएप सुसाइड नोट’ भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है. वह नोट एक मार्च का है. दंपत्त‍ि ने कहा कि उनके परिवार के सदस्य उन्हें प्रताड़ित किया करते थे और इसलिए उन्होंने आत्महत्या करने का निर्णय किया. सुसाइड नोट पर शिवराम पाटिल और दीपिका के हस्ताक्षर भी हैं. दंपत्त‍ि ने पत्र में उल्लेखित 13 रिश्तेदारों को कड़ी सजा दी जाने की मांग भी की है.

अधिकारी ने बताया कि शिवराम पाटिल ने नोट में उनकी सम्पत्ति दीपिका के भाई को देने की बात कही है, जो वह किसी अनाथालय को दान कर दे. पुलिस उपायुक्त (जोन-I) एस. एस. बर्से ने कहा कि सुसाइड नोट में जिन लोगों का जिक्र किया गया है उनके बयान दर्ज किये जाएंगे और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि शिवराम पाटिल और उनकी पत्नी दीपिका के खिलाफ अपनी बेटी की हत्या का मामला भी दर्ज किया जाएगा.

पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम हैं उनमें से दो लोगों मनोहर पाटिल (39) और वैभव पाटिल (29) को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola