Madhya Pradesh: कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पर महिला ने लगाया दुष्कर्म और मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

धार जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि मामला पीड़िता की शिकायत पर रविवार शाम को नौगांव पुलिस थाने में दर्ज किया गया. उन्होंने बताया, महिला कथित तौर पर पत्नी के रूप में सिंघार के साथ रह रही थी.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक एवं राज्य के पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ 38 साल की एक महिला ने दुष्कर्म और पारपीट का आरोप लगाया है. महिला ने विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

पीड़िता का दावा, शादी का वादा कर विधायक ने किया दुष्कर्म

धार जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि मामला पीड़िता की शिकायत पर रविवार शाम को नौगांव पुलिस थाने में दर्ज किया गया. उन्होंने बताया, महिला कथित तौर पर पत्नी के रूप में सिंघार के साथ रह रही थी. पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सिंघार ने शादी रचाने का वादा कर उसकी इच्छा के विरुद्ध कई बार उससे संबंध बनाए और उसके साथ मारपीट भी की.

Also Read: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी विधायक के बेटा को दिखाया बाहर का रास्ता, यौन उत्पीड़न मामले में है आरोपी

पीड़िता ने विधायक पर लगाये कई गंभीर आरोप

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने विधायक के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाया है. शिकायत के अनुसार सिंघार ने इस महिला की मर्जी के खिलाफ उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया और जान से मारने की धमकी दी. उन्होंने कहा कि नौगांव पुलिस ने सिंघार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 294 (अश्लील कृत्य), 323 (जानबूझकर स्वेच्छा से किसी को चोट पहुंचाना), 376 (2) (बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक कृत्य), 498 ए (उत्पीड़न) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है. मामले में आगे के कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं.

कांग्रेस ने विधायक पर लगाये गंभीर आरोप को बताया राजनीति से प्रेरित

घटनाक्रम पर सिंघार की प्रतिक्रिया जानने के लिए उन्हें बार-बार फोन किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। 48 वर्षीय सिंघार धार जिले की गंधवानी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और वह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी हैं. कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने कहा कि उनके पास मामले की जानकारी नहीं है, लेकिन प्रथम दृष्टया यह ‘राजनीति से प्रेरित’ मामला लगता है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola