अनोखा चोर! 2.45 लाख की चोरी कर छोड़ गया लेटर, दर्द भरी कहानी सुन हो जाएंगे भावुक

Updated:
विज्ञापन
ai generated images

ai generated images

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के खरगोन से चोरी की एक अनोखी खबर सामने आ रही है. जिसमें एक चोर ने दुकान से 2.45 लाख रुपये की चोरी की. उसके बाद उसने दुकान में एक लेटर लिखकर छोड़ दिया. जिसमें उसने अपने कर्ज की दर्दभरी कहानी बयां कर दी. चोर ने माफीनामा में ये भी वादा किया कि वो 6 महीने के भीतर पैसा लौटा देगा.

विज्ञापन

Madhya Pradesh: अनोखी चोरी की घटना मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की है. जहां एक व्यक्ति ने एक दुकान से 2.45 लाख रुपये चुरा लिए. फिर रामनवमी के दिन चोरी करने एक माफीनामा छोड़ दिया. जिसमें उसने चोरी की रकम छह महीने के भीतर लौटा देने का वादा किया है. चोर ने पत्र में लिखा, “अभी मेरे लिए पैसे चुराना बहुत जरूरी है.” पुलिस ने यह जानकारी दी.

कर्च में दबा था चोर, पत्र में सुनाई दर्द भरी कहानी

पुलिस के मुताबिक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शख्स ने पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया है कि वह कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था और लेनदारों द्वारा लगातार परेशान किए जाने के कारण उसने ऐसा किया है. कोतवाली थाने के सहायक उपनिरीक्षक अरशद खान ने बताया कि चोरी की यह घटना रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात इस थाना क्षेत्र के जमींदार मोहल्ला में जुजर अली बोहरा की दुकान में हुई. उन्होंने बताया कि चोर अपने पीछे एक टाइप किया हुआ पत्र छोड़ गया, जिसमें उसने दुकानदार को भाई बताया.

दुकानदार ने चोरी की घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी

सहायक उपनिरीक्षक ने कहा, “दुकानदार ने हमें बताया कि उसने एक बैग में 2.84 लाख रुपये रखे थे, जिनमें से लगभग 2.45 लाख रुपये चोरी हो गए, जबकि 38,000 रुपये रह गए. पत्र में चोर ने उस कृत्य के लिए माफी मांगी है, जो उसने रामनवमी पर किया था.”

चोर में लेटर में क्या लिखा?

पुलिस अधिकारी ने बताया, “चोर ने पत्र में लिखा कि वह पड़ोस में रहता है. उसने यह दावा भी किया है कि उस पर बहुत कर्ज है और लेनदार रोजाना उससे तकादा करते हैं. उसने लिखा कि वह चोरी का सहारा नहीं लेना चाहता था लेकिन उसके पास कोई विकल्प नहीं था.” पुलिस ने बताया, “चोर ने दावा किया है कि उसने केवल वही लिया है जो उसे चाहिए था जबकि बाकी बैग में ही छोड़ दिया. उसने छह महीने में पैसे लौटाने का वादा किया है और कहा है कि दुकानदार उसे पुलिस को सौंपने के लिए स्वतंत्र है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola