ePaper

Lok Sabha Polls 2024: केजरीवाल ने बीजेपी के 370 सीटों के दावे पर उठाया सवाल, कहा- सोचकर ही कांप उठता है रुह

Updated at : 20 Feb 2024 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
arvind kejriwal

arvind kejriwal

Lok Sabha Polls 2024: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आठ ‘अवैध’ वोटों को मान्य करने के फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस  गठबंधन उम्मीदवार कुलदीप कुमार को महापौर घोषित कर दिया. वहीं, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोकतंत्र की जीत बताया […]

विज्ञापन

Lok Sabha Polls 2024: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आठ ‘अवैध’ वोटों को मान्य करने के फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस  गठबंधन उम्मीदवार कुलदीप कुमार को महापौर घोषित कर दिया. वहीं, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोकतंत्र की जीत बताया है. साथ ही बीजेपी पर हमला भी किया है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि बीजेपी चुनाव में चोरी का सहारा लेकर जीतती है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं. चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत आखिरकार संविधान और लोकतंत्र की हुई. उन्होंने माननीय सुप्रीम कोर्ट को आभार भी जताया.

बीजेपी के 370 सीट जीतने के दावे पर भी उठाया सवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी मतों की चोरी करती है. लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पर तंज करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में देश का बड़ा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024 होने वाला है. उसमें 90 करोड़ मतदाता हैं. ऐसे में 90 करोड़ मतों में से ये (बीजेपी) के लोग कितने मतों की चोरी करेंगे, ये सोचकर भी रुह कांप उठती है. केजरीवाल ने कहा कि अगर बीजेपी 370 सीटों पर जीत का दावा करती है तो सोचने वाली बात है कि इतना विश्वास इनमें कहां से आया.

यह ‘इंडिया’ अलाइंस की पहली और बहुत बड़ी जीत है- केजरीवाल

सुप्रीम कोर्ट के फैसले आने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो कहते हैं कि बीजेपी को हराया नहीं जा सकता यह उनके लिए संकेत है कि भाजपा को एकता और रणनीति से हराया जा सकता है. उन्होंने कहा कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन में हम संगठित हो जाएं, तो बीजेपी को हम हरा सकते हैं. चंडीगढ़ में ये हमने कर के दिखाया है.

राहुल गांधी ने भी कसा बीजेपी पर तंज

इधर, चंडीगढ़ महापौर चुनाव परिणाम को सुप्रीम कोर्ट की ओर से पलटे जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी बीजेपी पर तंज कसा है. कांग्रेस ने कहा कि देश की सबसे बड़ी अदालत ने लोकतंत्र को निरंकुश भारतीय जनता पाटी के जबड़े से बचाया है. वहीं, सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि लोकतंत्र की हत्या की भाजपाई साजिश में मसीह सिर्फ एक मोहरा है. उन्होंने कहा कि इसके पीछे प्रधानमंत्री मोदी का चेहरा है. 

Read Also: Maratha Reservation: मराठा आरक्षण बिल पारित, समाजवादी पार्टी ने मांगा मुस्लिमों के लिए भी रिजर्वेशन

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola