Lok Sabha Election 2024: राय बरेली से नामांकन पर पहली बार बोले राहुल गांधी, कहा- पर्चा भरना मेरे लिए भावुक पल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 May 2024 9:39 PM

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 | pti

Lok Sabha Election 2024: राय बरेली से नामांकन के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक भावुक पोस्ट करते हुए कहा कि यह मेरे लिए भावुक पल है. मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ परिवार की कर्मभूमि सौंपी है और उसकी सेवा का मौका दिया है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली से नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक भावुक पोस्ट करते हुए कहा कि रायबरेली से नामांकन मेरे लिए भावुक पल था.. राहुल ने लिखा कि मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ परिवार की कर्मभूमि सौंपी है और उसकी सेवा का मौका दिया है. उन्होंने कहा कि अमेठी और रायबरेली मेरे लिए अलग-अलग नहीं हैं, दोनों ही मेरा परिवार हैं और मुझे ख़ुशी है कि 40 सालों से क्षेत्र की सेवा कर रहे किशोरी लाल जी अमेठी से पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे. उन्होंन ट्वीट कर कहा कि अन्याय के खिलाफ चल रही न्याय की जंग में, मैं मेरे अपनों की मोहब्बत और उनका आशीर्वाद मांगता हूं. मुझे विश्वास है कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में आप सभी मेरे साथ खड़े हैं.

राहुल गांधी ने रायबरेली से किया नामांकन पत्र दाखिल

कांग्रेस और राहुल गांधी ने सियासी कवायद को धता बताते हुए रायबरेली से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. इससे पहले कयास लगाये जा रहे थे कि राहुल गांधी अमेठी से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे. इस बीच पार्टी ने फैसला किया की राहुल गांधी राय बरेली से चुनाव लड़ेंगे. सबसे बड़ी बात की राहुल ने इस सीट पर नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा समाप्त होने से मुश्किल से घंटा भर पहले अपना पर्चा दाखिल किया. कांग्रेस ने इससे पूर्व रायबरेली सीट पर उम्मीदवारी को लेकर बने रहस्य से पर्दा हटाते हुए सुबह यहां से राहुल गांधी को मैदान में उतारने की घोषणा की थी. रायबरेली पिछले दो दशक से उनकी मां सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र रहा है.

नामांकन के समय सोनिया गांधी समेत कई नेता मौजूद

राहुल गांधी के नामांकन पत्र दाखिल करते समय उनकी मां और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी समेत उनके पति राबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस दौरान गांधी परिवार के साथ थे. अमेठी के फुरसतगंज हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ रायबरेली में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. बता दें, राहुल गांधी 2019 में अमेठी सीट से चुनाव हार गये थे, लेकिन केरल की वायनाड सीट से जीते थे. उन्होंने इस बार भी वायनाड से चुनाव लड़ा है. वहीं, कांग्रेस ने अमेठी लोकसभा सीट से गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है.

कांग्रेस की परंपरागत सीट है राय बरेली

गौरतलब है कि राहुल गांधी इस बार उस सीट से किस्मत आजमा रहे हैं जिसका बीते पांच बार से प्रतिनिधित्व उनकी मां सोनिया गांधी कर चुकी हैं. इससे पहले उनकी दादी इंदिरा गांधी और दादा फिरोज गांधी करते रहे हैं. वहीं, बीजेपी ने इस सीट से दिनेश प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में वो सोनिया गांधी से हार गए थे. इधर अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा के कुछ ही समय बाद ईरानी ने कहा कि अगर उन्हें अमेठी से अपनी जीत की थोड़ी भी संभावना लगती तो यहां से चुनाव लड़ते और किसी और को नहीं उतारते. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी 14 मई को करेंगे नामांकन दाखिल, 13 मई को वाराणसी में रोड शो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola