Lok Sabha Election 2024: रायबरेली से राहुल गांधी ने दाखिल किया नामांकन, अमित शाह और स्मृति ईरानी ने किया कटाक्ष

Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 May 2024 4:03 PM

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024| PTI

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी ने जिलाधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया. इस मौके पर राहुल गांधी के साथ उनकी मां सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट पर काफी इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. इसी कड़ी में रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी ने नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है. इस मौके पर राहुल गांधी के साथ उनकी मां सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं. बता दें, इस सीट से सोनिया गांधी पांच बार सांसद रह चुकी हैं. 2019 में उन्होंने साफ कर दिया था कि वही उनकी आखिरी चुनाव है. फिलहाल वो राज्यसभा सांसद हैं.

राहुल ने राय बरेली से भरा पर्चा

गौरतलब है कि अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोल थे. बीजेपी समेत कई राजनीतिद दलों ने इन दोनों सीट से अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा पहले ही कर दी थी. नामांकन भी अधिकतर उम्मीदवारों ने कर दिया था. लेकन, कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई थी. हालांकि, शुक्रवार को तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए राहुल गांधी ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. उन्होंने अमेठी ने नहीं बल्कि राय बरेली से पर्चा दाखिल किया है. बता दें, इससे पहले इस सीट से सोनिया गांधी चुनाव लड़ती रही है. उन्होंने रायबरेली से पांच बार जीत दर्ज की है.

बीजेपी उम्मीदवार ने भी दाखिल किया नामांकन

बता दें, फुरसतगंज हवाई अड्डे पर उतरने के बाद राहुल गांधी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल करने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे. इस दौरान इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस (I-N-D-I-A, इंडिया) की सहयोगी समाजवादी पार्टी की जिला इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव भी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थे. वहीं, इससे पहले रायबरेली से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह ने भी अपना नामांकन दाखिल किया था. रायबरेली सीट पर 20 मई को मतदान होना है.

धरने पर बैठ गये थे कांग्रेस कार्यकर्ता.

बता दें, अमेठी और राय बरेली कांग्रेस पार्टी की परंपरागत सीट रही है. गांधी परिवार का कोई न कोई सदस्य इस सीट से चुनाव लड़ता आया है. ऐसे में बीते दिनों कांग्रेस की ओर से इन दोनों सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं किए जाने से नाराज कार्यकर्ता धरने पर बैठ गये थे. उनकी मांग थी कि या तो राहुल गांधी या फिर प्रियंका गांधी अमेठी या राय बरेली से पर्चा भरें. बता दें, आज यानी तीन मई को पर्चा दाखिल करने का आखिरी दिन है.

अमित शाह और स्मृति ईरानी ने किया कटाक्ष

राय बरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नामांकन के बाद बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा कटाक्ष किया है. अमित शाह ने कहा कि रायबरेली से भी राहुल गांधी हारेंगे. वहीं अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि अमेठी से चुनाव न लड़कर राहुल गांधी और कांग्रेस ने इलेक्शन के पहले ही हार मान ली है. बता दें, साल 2019 के चुनाव में अमेठी सीट से स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हरा दिया था.

Also Read: पीएम नरेंद्र मोदी की चाईबासा में चुनावी सभा, रांची में करेंगे रोड शो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola