Lok Sabha Election 2024: 'सजा बन गया है रेलवे का सफर' रेल यात्रियों का वीडियो दिखा राहुल गांधी ने केंद्र पर किया हमला, Video

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: ANI, X

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी ने ट्रेन का एक वीडियो पोस्ट कर पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है. राहुल ने अपने पोस्ट में कहा है कि आम आदमी की ट्रेनों से जनरल डिब्बे कम कर सिर्फ एलीट ट्रेनों का प्रचार कर रही मोदी सरकार में हर वर्ग का यात्री प्रताड़ित हो रहा है. लोग कन्फर्म टिकट लेकर भी अपनी सीट पर चैन से बैठ नहीं पा रहे.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की पहले चरण की वोटिंग हो गई है. अब राजनीतिक दल दूसरे फेज के चुनाव की तैयारी में जुटे हैं. ज्यादा से ज्यादा लोगों को रिझाने के लिए हर दल एक दूसरे पर हमलावर है. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर उन्होंने रेल के एक सफर का वीडियो शेयर कर पीएम मोदी पर हमला किया है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि पीएम नरेंद्र मोदी के राज में रेल का सफर सजा बन गया है. दरअसल वीडियो में दिख रहा है कि यात्री टॉयलेट में सफर करने को मजबूर हैं. हालत यह है कि यात्रियों को ट्रेन में पांव रखने की जगह भी नहीं मिल पा रही है.

राहुल गांधी ने साझा किया वीडियो

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधने के लिए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि लोग ट्रेन के शौचालयों में और फर्श पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं. उन्होंने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के राज में रेल का सफर सजा बन गया है. आम आदमी की ट्रेनों से जनरल डिब्बे कम कर सिर्फ एलीट ट्रेनों का प्रचार कर रही मोदी सरकार में हर वर्ग का यात्री प्रताड़ित हो रहा है. उन्होंने दावा किया कि लोग कन्फर्म टिकट लेकर भी अपनी सीट पर चैन से बैठ नहीं पा रहे हैं. आम आदमी जमीन पर और शौचालय में छिपकर यात्रा करने को मजबूर हैं.

रेलवे को बचाने के लिए मोदी सरकार को हटाना पड़ेगा- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज यानी रविवार को रेवले का वीडियो जारी कर बीजेपी पर आरोप लगाया कि बीजेपी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार रेलवे को अयोग्य साबित करना चाहती है ताकि उसे इसे अपने मित्रों को बेचने का बहाना मिल सके. राहुल गांधी ने लोगों से आम आदमी की सवारी को बचाने के लिए मोदी सरकार को हटाने का अनुरोध किया. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अपनी नीतियों से रेल को कमजोर कर करने की कोशिश कर रही है. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: Health Insurance: स्वास्थ्य बीमा का बदला नियम, 65 साल से ज्यादा उम्र के लोग भी ले सकेंगे हेल्थ इंश्योरेंस, जानें क्या है नई पॉलिसी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola