Lok Sabha Election 2024 : विजय भव: सर्वदा! चाचा शिवपाल का आशीर्वाद लेकर अखिलेश यादव ने कन्नौज से किया नामांकन

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 25 Apr 2024 1:04 PM

विज्ञापन

Akhilesh Yadav files nomination from Kannauj seat

Lok Sabha Election 2024 : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. बीजेपी सांसद और कन्‍नौज सीट से प्रत्‍याशी सुब्रत पाठक ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : यूपी की राजनीति में आज का दिन गरमाहट से भरा रहा. दरअसल, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज से नामांकन पत्र दाखिल किया जिसपर सबकी नजर बनी हुई थी. अखिलेश के नामांकन से पहले उन्हें आगामी जीत की शुभकामनाएं चाचा शिवपाल ने दी और कहा कि अखिलेश नामांकन करेंगे, लड़ेंगे और जीतेंगे. आगामी जीत की शुभकामनाएं…विजय भव: सर्वदा… आपको बता दें कि पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी दी थी कि अखिलेश यादव गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के नामांकन दाखिल करने का वीडियो सामने आया है. इसमें वे समाजवादी लाल टोपी पहने नजर आ रहे हैं. उनके साथ पार्टी नेता रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे. इस बीच बीजेपी सांसद और कन्‍नौज सीट से प्रत्‍याशी सुब्रत पाठक ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.

ये भी जानें

  • समाजवादी पार्टी ने पहले मैनपुरी से पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव को कन्नौज लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था जिसके बाद पार्टी ने अपना फैसला बदल दिया.
  • अखिलेश यादव 2000 में कन्नौज सीट पर हुए उपचुनाव में पहली बार सांसद चुने गये थे. उसके बाद वह 2004 और 2009 में भी इसी सीट से वे सांसद रहे.
  • उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद अखिलेश यादव ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था. इस वजह से 2012 में कन्नौज सीट पर उपचुनाव करवाए गये जिसमें उनकी पत्नी डिंपल निर्विरोध चुनी गयी थीं.
  • साल 2014 के आम चुनाव में भी डिंपल ने इसी सीट से जीत दर्ज की थी, हालांकि साल 2019 के चुनाव में वह बीजेपी के सुब्रत पाठक से हार गईं.
  • अखिलेश यादव अभी करहल विधानसभा सीट से विधायक हैं. वह यूपी विधानसभा में नेता विपक्ष हैं. वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में वह करहल सीट से पहली बार विधायक बने.

13 मई को मतदान

आपको बता दें कि कन्नौज में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आगामी 13 मई को लोग मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस सीट के लिये नामांकन गुरुवार 25 अप्रैल को शुरू हुए.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola