Lok Sabha Election 2024: 'आप' ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, लिस्ट में CM केजरीवाल समेत पत्नी सुनीत और मान का नाम शामिल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Apr 2024 4:51 PM

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 | pti

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. AAP ने गुजरात में प्रचार के लिए सुनीता केजरीवाल का नाम भी शामिल किया है. इसके अलावा लिस्ट में सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत कई और 'आप' नेताओं के नाम शामिल हैं.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए लिस्ट में आम आदमी पार्टी ने 40 प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. सूची में पहला नाम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का रखा गया है. इसके अलावा उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन, राघव चड्ढा, इसुदान गढ़वी समेत अन्य आप नेताओं के नाम शामिल हैं. बता दें, गुजरात में 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए सभी सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी. गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं.

गुजरात में एक ही चरण में मतदान

आम आदमी पार्टी ने गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. गुजरात की पूरी 26 सीटों पर एक ही चरण में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी. चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक, पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होगी. तीसरे चरण का मतदान 7 मई और चौथे चरण की वोटिंग 13 मई को होगी. 5वें चरण के लिए 20 मई को मतदान होगा. छठे चरण के लिए वोटिंग 25 मई को होगी, वहीं सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान 1 जून को होगी. गुजरात की 26 सीटों पर तीसरे चरण के तहत 7 मई को मतदान होगी.

बीजेपी के गढ़ में सेंधमारी की कोशिश

बता दें, गुजरात बीजेपी का गढ़ माना जाता है. 2019 को लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने यहां से विपक्षी दलों के उम्मीदवारों का सूपड़ा साफ कर दिया था. बीजेपी ने प्रदेश की सभी 26 की 26 सीटों पर जीत हासिल किया था. बीजेपी एक बार फिर गुजरात में 2014 और 2019 की जात को दोहराने की कोशिश में है. वहीं आम आदमी पार्टी बीजेपी का किला भेदने की जी तोड़ कोशिश कर रही है. इसी को लेकर आज पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है.

जेल में बंद हैं AAP के कई स्टार प्रचारक

आम आदमी पार्टी ने गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जिन स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है, उनमें से कई फिलहाल जेल में बंद हैं. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी की कस्टडी में तिहाड़ जेल में बंद हैं. इसके अलावा मनीष सिसोदिया,  सत्येन्द्र जैन भी जेल में हैं. वहीं आम आदमी पार्टी ने पहली बार चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम लिस्ट में डाला है.

Also Read: Today News Wrap: यूपी के आदित्य श्रीवास्तव बने UPSC टॉपर, झेलम नदी में नाव पलटने से छह की मौत, पढ़ें शाम की बड़ी खबरें

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola