Sanjay Raut: 'देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को दे दी विदाई, सरकार बनाने के लिए BJP जोड़ रही हाथ', संजय राउत का हमला
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 04 Jun 2024 5:02 PM
Sanjay Raut
Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन को मिल रही 231 से अधिक सीटों से उत्साहित शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है.
Sanjay Raut: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को विदाई दे दी है. बीजेपी को 2024 में बहुमत नहीं मिला है. सरकार बनाने के लिए बीजेपी हाथ जोड़ रही है.
देश में होने जा रहा बदलाव : संजय राउत
संजय राउत ने कहा, देश में बदलाव होने जा रहा है. हम इसे सकारात्मक रूप से देखते हैं. बीजेपी शाम तक अधिक सीटें खो देगी और वे 240 से नीचे आ जाएंगे. महाराष्ट्र, यूपी और पश्चिम बंगाल ने सबसे बड़ा ‘खेला’ किया है.
मोदी-शाह के अहंकार को खत्म किया
शिवसेना(UBT) के नेता संजय राउत ने कहा, अयोध्या, फैजाबाद में भाजपा हार गई. देश की जनता ने नरेंद्र मोदी जी को नकारा है, उन्हें फेयरवेल दिया है. राहुल गांधी का नेतृत्व और राज्यों का प्रदर्शन, चाहे ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, अखिलेश यादव , तेजस्वी जी, सभी ने जी जान से मेहनत की और मोदी-शाह के अहंकार को खत्म किया. संजय राउत ने कहा, मैं दावे के साथ कहता हूं मोदी जी सरकार नहीं बन रही है. अब ये तोड़-फोड़ करके सरकार बनाने की कोशिश करेंगे तो जनता सड़क पर उतरेंगे.
‘इंडिया’ गठबंधन 295 लोकसभा सीट जीतेगा: संजय राउत
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन मतगणना में ‘एग्जिट पोल’ के पूर्वानुमानों से आगे निकल गया है. उन्होंने दावा किया कि विपक्षी गठजोड़ 295 लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेगा. राउत ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में मुश्किल से 50 के आसपास सीट जीतने वाली कांग्रेस अब 150 सीट पर जीत की ओर बढ़ रही है. राउत ने दावा किया, तस्वीर इस तरह की बन रही है कि महा विकास आघाडी (एमवीए) महाराष्ट्र में आगे रहेगा और ‘इंडिया’ गठबंधन देश में 295 सीट जीतेगा. राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा, ‘इंडिया’ गठबंधन एग्जिट पोल के आंकड़ों को पार कर चुका है और काफी आगे है. यह 295 सीट को पार करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










