Live Updates

Breaking News : फेसबुक, व्हाट्‌सएप और इंस्टाग्राम डाउन, मार्क जुकरबर्ग ट्रेंड में

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : फेसबुक, व्हाट्‌सएप और इंस्टाग्राम डाउन. आर्यन खान को सात अक्टूबर तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

फेसबुक, व्हाट्‌सएप और इंस्टाग्राम डाउन

फेसबुक, व्हाट्‌सएप और इंस्टाग्राम की सेवा पूरे देश में पिछले आधे घंटे से बाधित है. यूजर्स मैसेज ना तो भेज पा रहे हैं और ना ही उन्हें मैसेज प्राप्त हो रहा है.

यूनिटेक के संस्थापक रमेश चंद्रा गिरफ्तार

यूनिटेक के संस्थापक रमेश चंद्रा को मनी लाउंडरिंग के केस में गिरफ्तार कर लिया गया है.

7 अक्टूबर को विधानसभा की सदस्यता की शपथ लेंगी ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 7 अक्टूबर को विधानसभा की सदस्यता की शपथ लेंगी. राज्यपाल को उनके शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है. यह जानकारी तृणमूल कांग्रेस के नेता पार्थ चटर्जी ने दी है. मुख्यमंत्री बनने के 5 महीने बाद ममता बनर्जी भवानीपुर उपचुनाव जीतकर विधायक बनीं हैं.

केरल में कोरोना से 149 की मौत

केरल में कोरोना के संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान 149 लोगों की मौत हो गयी. 8,850 लोग संक्रमित पाये गये. राज्य में अब भी 1,28,736 लोग कोरोना से संक्रमित हैं.

राकेश टिकैत ने कहा-मांगें मानी गयीं, इसलिए समझौता किया

लखीमपुर खीरी मामले में समझौता हो गया है. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने मांगें मान ली हैं, इसलिए समझौता किया है.

मेडिसीन के क्षेत्र में डेविड जूलियस और आर्डम पातापुतियन को नोबल पुरस्कार

Nobel Prize 2021 : मेडिसीन के क्षेत्र में संयुक्त रूप से डेविड जूलियस और आर्डम पातापुतियन को पुरस्कार देने की घोषणा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola