Live Updates

‍Breaking Live: भारत के 50 प्रतिशत लोगों को लगाया गया कोविड वैक्सीन

Updated:
विज्ञापन

अफगानिस्तान को लेकर आज सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक. तालिबान को मान्यता नहीं देगा ताजिकिस्तान. अमेरिकी विदेश मंत्री का बयान 6 हजार में से 4 हजार लोगों का सफल रेस्क्यू. केरल में कोरोना के बढ़े मामले. संक्रमितों का आंकड़ा 30 हजार के पार. बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

भारत के 50 प्रतिशत लोगों को कोविड वैक्सीन दिया गया

भारत के 50 प्रतिशत लोगों को जो कोरोना वैक्सीन ले सकते हैं उन्हें पहला डोज दे दिया गया है. यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज दी.

IMD ने केरल के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जतायी

भारत मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान में केरल के कई जिलों में भारी बारिश से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान लगाया है. आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी कर बारिश का पूर्वानुमान बताया है.

काबुल एयरपोर्ट के बाहर धमाका

काबुल एयरपोर्ट के बाहर धमाका होने की खबर है. यह खबर एएफपी न्यूज एजेंसी ने पेंटागन के हवाले से दी है, लेकिन अभी हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है.

पिछले 24 घंटे में केरल में सामने आये कोरोना संक्रमण के 46 हजार केस

पिछले 24 घंटे में केरल में कोरोना संक्रमण के 46 हजार केस सामने आये हैं जिनमें से 58 प्रतिशत मामले केरल से समाने आये हैं.

अमेरिका सहित इन तीन देशों ने काबुल एयरपोर्ट पर हमले की आशंका जतायी

अमेरिका, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया ने अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है और उनसे कहा है कि वे काबुल एयरपोर्ट ना जायें बल्कि किसी सुरक्षित जगह पर चले जायें क्योंकि वहां आतंकी हमले की आशंका है. बताया जा रहा है कि संभवत: इस्लामिक स्टेट काबुल एयरपोर्ट पर हमला कर सकता है.

केरल में कोरोना को लेकर अहम बैठक 

केरल में बढ़ रहे कोरोना मामलों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय और राज्य सरकार के बीच आज अहम बैठक.(टीवी न्यूज)

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola