Breaking News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी से करेंगे भेंट
Breaking LIVE : अफगानिस्तान से रविवार को करीब 300 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया जा सकता है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कई लोगों ने शोक जताया है. बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…
हरियाणा के मंत्री अनिल विज अस्पताल में भर्ती
हरियाणा के मंत्री अनिल विज को अस्पताल में भरती कराया गया है. उनका आॅक्सीजन लेवल कम होने पर डाॅक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भरती होने की सलाह दी थी.
महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 4,141 केस सामने आये
महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 4,141 केस सामने आये हैं, जबकि 145 लोगों की मौत हुई है.
जम्मू-कश्मीर की समानिया भट बनीं सबसे कम उम्र की रेडियो जॉकी
जम्मू कश्मीर की एक 20 साल की लड़की समानिया भट सबसे कम उम्र की महिला रेडियो जॉकी बन गयी हैं. उन्होंने कहा कि मैंने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, बारामूला से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन पूरा किया है. मैंने 250 अन्य लोगों के बीच आरजे की नौकरी के लिए आवेदन किया. मैं 3 पुरुष प्रतिभागियों के साथ चयनित हुई.
इनकम टैक्स की नयी पोर्टल को लेकर वित्त मंत्रालय ने इंफोसिस के सीईओ को किया तलब
वित्त मंत्रालय ने इंफोसिस के एमडी और सीईओ सलिल पारेख को 23 अगस्त को तलब किया है. सलिल पारेख वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को यह बतायेंगे कि नया ई-फाइलिंग पोर्टल लॉन्च होने के 2.5 महीने बाद भी पोर्टल में गड़बड़ियों का समाधान क्यों नहीं किया गया है.
सितंबर से फिर आ सकते हैं हर दिन 4 लाख कोरोना केस :नीति आयोग
नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा कि सितंबर से फिर से कोरोनावायरस संक्रमण के आंकड़े बढ़ने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि हमें दूसरी लहर से भी ज्यादा मामलों के लिए तैयार रहना होगा. हर 100 में से 23 मामलों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ सकती है. करीब 4 लाख मामले हर दिन आ सकते हैं. इससे निपटने के लिए आईसीयू बेड तैयार रखना होगा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए