Breaking News: ममता बनर्जी के इलेक्शन एजेंट शेख सूफिया को सीबीआई ने किया तलब
Breaking News : आतंकी आमिर जावेद और जीशान कमर को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. दिल्ली, यूपी और एमपी में डेंगू का कहर. प्रयागराज में 97 केस मिले. जी मेन का रिजल्ट घोषित, 18 स्टूडेंट्स ने हासिल की फस्ट रैंक. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
ममता बनर्जी के इलेक्शन एजेंट शेख सूफिया को सीबीआई ने किया तलब
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के इलेक्शन एजेंट रहे शेख सूफियान को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. शेख सूफियान से चुनाव के बाद हुई हिंसा के बारे में सीबीआई पूछताछ करेगी. सूत्रों ने यह जानकारी दी है.
तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद अर्पिता घोष ने दिया इस्तीफा
तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद अर्पिता घोष ने उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. राज्यसभा के सभापति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.
आज शाम सात बजे तक देश में लगाया गया 57 लाख कोविड वैक्सीन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज जानकारी दी कि देश में आज शाम सात बजे तक 57 लाख कोविड वैक्सीन का डोज दिया गया. इसके साथ ही देश में कोविड वैक्सीनेशन की संख्या 76 करोड़ डोज के आंकड़े को पार कर गयी है.
दर्शकों की मौजदूगी में खेला जायेगा IPL, आयोजकों का ऐलान
आईपीएल के आयोजकों ने घोषणा की है कि इस बार टूर्नामेंट में सीमित संख्या में दर्शकों को शामिल होने की अनुमति दी जायेगी.
कैबिनेट ने ऑटो सेक्टर के लिए 25,938 करोड़ रुपये को मंजूरी दी
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट में हुए निर्णयों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने ऑटो सेक्टर के लिए 25,938 करोड़ रुपये को मंजूरी दी है, जबकि ड्रोन उद्योग के लिए 120 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं.
कोरोना को छोड़ सभी खर्चों पर अंकुश- मनीष सिसोदिया
आप नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा है कि, सरकार ने सेलरी और कोविड संबंधित खर्चों को छोड़कर सभी खर्चों पर अंकुश लगा रखा है. हमारा आकलन था कि नई एक्साइज पॉलिसी से लगभग 2000-2500 करोड़ रुपये ज्यादा रेवेन्यू मिलेगा लेकिन इससे सरकार को अगले 12 महीने की अवधि में लगभग 3,500 करोड़ रुपये अतिरिक्त रेवेन्यू मिलेगा.(एएनआई)
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए