Breaking News: मेघालय के गृह मंत्री लहकमन रिम्बुई ने दिया इस्तीफा

Updated:
विज्ञापन

आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया. उन्होंने पदक वीरों से मुलाकात की. उन्होंने लाल किले से कई बड़ी घोषणाए की. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

मेघालय के गृह मंत्री लहकमन रिम्बुई ने दिया इस्तीफा

मेघालय के गृह मंत्री लहकमन रिम्बुई ने पूर्व उग्रवादी के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने को लेकर शिलॉन्ग में हुई हिंसा के बीच इस्तीफा दे दिया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

हैती में भूकंप से 724 लोगों की मौत

हैती में भूकंप से 724 लोगों की मौत हो गयी है. हैती में सिविल रक्षा निदेशक ने रविवार को यह जानकारी दी.

यारसागुम्बा लूटने के आरोप में भारतीय नागरिक सहित 7 गिरफ्तार

नेपाल में दो व्यापारियों से दो करोड़ रुपये मूल्य की यौन शक्ति वर्धक फफूंद ‘यारसागुम्बा’ लूटने के आरोप में एक भारतीय समेत 7 लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. नेपाल पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार किये गये भारतीय की पहचान मोहम्मद इसाक (37) के रूप में हुई है.

कनाडा में 20 सितंबर को चुनाव

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने चुनाव की घोषणा की, मतदान 20 सितंबर को होगा.

बनारस में गंगा खतरे के निशान के पार

बनारस में गंगा नदी खतरे के निशान के पार. कई मंदिर और मकान डूबे. बनारस शहर के निचले इलाके में पानी घुसा.

काबुल से लोगों का पलायन शुरू, दिल्ली पहुंचा एयर इंडिया का विमान

काबुल से अब दुनिया भर के लोगों का पलायन शुरू हो गया है. भारत के 129 नागरिक आज शाम एयर इंडिया की फ्लाइट एआई244 से राजधानी दिल्ली पहुंचे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola