Breaking News: उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिव सेना

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE Update: उत्तराखंड में आज महसूस किए गये भूकंप के झटके. 4.9 रही तीव्रता. आज राष्ट्रपति कोविंद यूपी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का करेंगे शिलान्यास. कांग्रेस की इलेक्शन कमेटी के साथ आज मीटिंग करेंगी प्रियंका गांधी. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश: सभी 403 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी शिव सेना

महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ पार्टी शिव सेना ने कहा है कि वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधासनभा चुनाव में वह सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पार्टी अभी किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं है, लेकिन उसने ऐसी किसी संभावना से इंकार नहीं किया है.

केरल में महिला को ड्रग्स देकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 4 गिरफ्तार

केरल में महिला को ड्रग्स देकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कोझिकोड के चेवरामबलम स्थित एक लॉज में यह घटना हुई थी. दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था. शनिवार को दो अन्य को गिरफ्तार किया गया. सभी आरोपित कोझिकोड जिला के रहने वाले हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी है.

उद्धव ठाकरे ने मुंबई पुलिस अधिकारियों की आपात बैठक बुलायी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई के पुलिस अधिकारियों की आपात बैठक बुलायी है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है. साकी नाका में दरिंदरी की शिकार हुई महिला की मौत के बाद बुलायी गयी इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है.

तालिबान सरकार को मान्यता देने से भारत का इंकार

भारत सरकार ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को मान्यता देने से इंकार कर दिया है. विदेश मंत्री ए जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत सरकार तालिबान की नयी सरकार को एक व्यवस्था से ज्यादा कुछ नहीं मानते. सरकार में सभी वर्गों के शामिल नहीं होने से वह चिंतित हैं. भारत ने अफगानिस्तान में महिलाओं और अल्पसंख्यकों के हालात पर भी चिंता जतायी है.

हरियाणा के किसानों मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का किया सम्मान

हरियाणा के किसानों के एक दल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया. किसानों ने गन्ने के समर्थन मूल्य में 12 रुपये की वृद्धि करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और उनकी प्रशंसा की. श्री खट्टर ने किसानों को आश्वासन दिया कि बीजेपी की केंद्र और हरियाणा की सरकार लगातार किसानों के हित में काम करती रहेगी.

महाराष्ट्र जेल में हमला कारापाल और उनके सहयोगियों पर हमला

महाराष्ट्र के ठाणे जिला के कल्याण स्थित आधारवाड़ी जेल में दो विचाराधीन कैदियों ने एक कारापाल और उनके सहयोगी पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना इस सप्ताह की शुरुआत में हुई और इस संबंध में खड़कपाड़ा पुलिस थाने में दोनों कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. कैदियों की पहचान मोहम्मद अल्ताफ उर्फ मफताब खालिद शेख और अंकित महेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola