Lebanon Israel टेंशन के बीच पीएम मोदी ने की बेंजामिन नेतन्याहू से बात, कहा- आतंकवाद के लिए जगह नहीं
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 30 Sep 2024 8:40 PM
Narendra Modi
Lebanon Israel News: लेबनान में हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की. पिछले दिनों इजराइल ने लेबनान में एयर स्ट्राइक कर हिज्बुल्ला के नेता हसन नसरल्ला को मार गिराया था.
Lebanon Israel News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने इजराइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू से पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रम पर बात की और इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद के लिए हमारी दुनिया में कोई जगह नहीं है. मोदी ने कहा कि क्षेत्रीय तनाव को रोकना और सभी बंधकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रम के बारे में प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात की. आतंकवाद के लिए हमारी दुनिया में कोई जगह नहीं है. क्षेत्रीय तनाव को रोकना और सभी बंधकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के प्रयासों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है. प्रधानमंत्री मोदी ने किसी विशेष घटना का जिक्र नहीं किया.
इजराइल ने हिजबुल्ला के नेताओं पर किया हमला
लेबनान में हिजबुल्ला के नेताओं और उसके ठिकानों को निशाना बनाकर हमला करने के कुछ ही घंटों बाद इजराइल ने मध्य बेरूत में हवाई हमले किए. प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत को निशाना बनाया। लगभग एक साल के संघर्ष में मध्य बेरूत में यह पहला इजराइली हवाई हमला है. इससे पहले इजराइल की सेना ने सप्ताहांत लेबनान पर हमला कर हिजबुल्ला के प्रमुख नेता हसन नसरल्ला को मार गिराया था. इजराइली सेना ने रविवार को कहा कि उसने शनिवार को हवाई हमले में हिजबुल्ला की ‘सेंट्रल काउंसिल’ के उप प्रमुख नबील कौक को मार गिराया. हिजबुल्ला ने उसकी मौत की पुष्टि की है. वह एक सप्ताह से भी कम समय में इजराइली हमलों में मारा गया हिजबुल्ला का सातवां शीर्ष सदस्य है.
Also Read: Lebanon crisis : हसन नसरल्लाह की डेड बॉडी पर नहीं मिले चोट के निशान, तो कैसे हुई उसकी मौत
हिज्बुल्ला के उपप्रमुख ने नसरल्ला की मौत के बाद लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया
हिज्बुल्ला के उपनेता ने समूह के अधिकतर शीर्ष कमांडरों के मारे जाने के बावजूद सोमवार को इजराइल के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया और कहा कि आतंकवादी समूह लंबे युद्ध के लिए तैयार है. हिज्बुल्ला के नेता हसन नसरल्ला भी इजराइली हमलों में मारे जाने वाले शीर्ष नेताओं में शामिल था. पिछले 10 दिनों में इजराइली हमलों में नसरल्ला और हिजबुल्ला के छह शीर्ष कमांडर और अधिकारी मारे गए हैं. वहीं सेना का कहना है कि लेबनान के बड़े हिस्से में हजारों आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










