लावण्या बल्लाल जैन की ‘लिपस्टिक’ के कारण हो रहा है शक्ति योजना का प्रचार! कांग्रेस नेता ने किया ये ट्वीट

एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि आपके एक दिन के मेकअप खर्च से आपको इस बस का महीनेभर का पास मिल जाता. फिर भी आपने मुफ्त यात्रा करना और सरकारी खजाने पर बोझ बढ़ाना उचित समझा.
कर्नाटक के शक्ति योजना की चर्चा इन दिनों जोरों पर हो रही है. सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ गयी है. लोग कह रहे हैं कि ऐसी महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले रहीं हैं जो बस का किराया देने में सक्षम हैं. कांग्रेस नेता लावण्या बल्लाल जैन को भी ट्रोल किया जा रहा था जिसपर उनकी प्रतिक्रिया आयी है. लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे थे कि ‘जूलरी और लिपस्टिक’ के लिए इनके पास पैसे हैं लेकिन बस का किराया देने के लिए इनके पास पैसे नहीं हैं.
कांग्रेस नेता लावण्या बल्लाल जैन ने सोशल मीडिया पर इन ट्रोलर्स को जवाब देते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि उनकी लिपस्टिक ने शक्ति योजना को और अधिक प्रचारित करने में सहायता की है. पुरुषों की नजर मेरी लिपस्टिक पर ज्यादा है. ये महिला विरोधी पुरुष हैं जो तय करना चाहते हैं कि मुझे कैसे रहना चाहिए. मुझे एक महिला होने के नाते खुद से प्यार है, मुझे अच्छे कपड़े और मेकअप पसंद हैं.
कर्नाटक में कांग्रेस ने जनता से वादा किया था कि यदि वो चुनाव में जीत दर्ज करती है तो शक्ति योजना शुरू की जाएगी. इस योजना के तहत महिलाओं को फ्री में बस की यात्रा करने की सुविधा सरकार देगी. अपना वादा पूरा करते हुए कांग्रेस सरकार ने इस योजना को लागू किया. इस योजना का लाभ लावण्या बल्लाल जैन ने भी उठाया और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल हो गयी और लोगों ने लिखा कि जो लोग बस का किराया देने में सक्षम हैं वो भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं. कुछ यूजर ने उनके पहनावे पर भी कटाक्ष किया.
एक यूजर ने लिखा कि आपके एक दिन के मेकअप खर्च से आपको इस बस का महीनेभर का पास मिल जाता. फिर भी आपने मुफ्त यात्रा करना और सरकारी खजाने पर बोझ बढ़ाना उचित समझा.
It's alright for men to be triggered by my lipstick,the #ShaktiScheme got more publicity because of it
RW gets triggered whenever they see me wearing lipstick
Misogynistic men assume, they can dictate how I should present myself
I love being a woman,I love good clothes &makeup https://t.co/gyMDgl3PEs— Lavanya Ballal Jain (@LavanyaBallal) June 14, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










