संसद सुरक्षा चूक: क्या था ललित झा का प्लान-A? क्यों करना पड़ा इसे ड्रॉप, देखें वीडियो

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 24 Apr 2024 3:30 PM

विज्ञापन
संसद सुरक्षा चूक: क्या था ललित झा का प्लान-A? क्यों करना पड़ा इसे ड्रॉप, देखें वीडियो

Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा उल्लंघन साजिश मामले के मास्टरमाइंड ललित झा को दिल्ली पुलिस ने कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशन के सामने कथित तौर पर आत्मसमर्पण करने के बाद गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उससे पूछताछ के दौरान कई खुलासे हुए. जानें मामले का अपडेट

विज्ञापन

Parliament Security Breach: संसद में चूक मामले को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है. घटना के मास्टरमाइंड ललित झा के पकड़े जाने के बाद कई खुलासे हो रहे हैं. घटना को लेकर जांच कर रहे अधिकारियों की ओर से कुछ जानकारियां दी गई है जिसके आधार पर अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया ने खबर प्रकाशित है. खबर की मानें तो पूछताछ के दौरान ललित झा ने बताया कि पहले हमारा प्लान था कि सभी संसद के अंदर और बाहर आत्मदाह करेंगे. उनके शरीर को ज्यादा नुकसान ना हो इसके लिये उन्होंने ‘अग्निरोधी जेल’ लगाकर आत्मदाह करने का प्लान तैयार किया, लेकिन इस तरल पदार्थ के नहीं मिलने के कारण इस प्लान को उन्हें ड्रॉप करना पड़ा. इसके बाद आरोपियो ने प्लान-बी पर काम किया और लोकसभा की कार्यवाही के दौरा दर्शक दीर्घा से कूद गये. बुधवार को, मामले के चार आरोपियों- मनोरंजन डी, सागर शर्मा, नीलम वर्मा और अमोल शिंदे ने संसद के अंदर और बाहर कलरफुल धुंआ छोड़ा. इसके बाद इन्हें घटनास्थल से पकड़ लिया गया जबकि मास्टर माइंड ललित झा भागने में सफल रहा था जिसने बाद में सरेंडर कर दिया.

Also Read: संसद में आत्मदाह! प्लान-A हुआ फेल तो प्लान-B पर ललित झा ने किया काम, हुआ ये खुलासा

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola