Global Sikh Council: लेडी सिंह कंवलजीत कौर फिर बनीं ग्लोबल सिख काउंसिल की अध्यक्ष, हरजीत ग्रेवाल सचिव और हरशरण सिंह चुने गए कोषाध्यक्ष

Published by : Pritish Sahay Updated At : 04 Nov 2024 5:31 PM

विज्ञापन

Global Sikh Council

Global Sikh Council: चंडीगढ़- राष्ट्रीय स्तर के 31 सिख संगठनों के वैश्विक संघ, ग्लोबल सिख काउंसिल (GSC) की 11वीं वार्षिक आम बैठक लंदन और यूके में आयोजित हुई. इस बैठक के लेडी सिंह कंवलजीत कौर को सर्वसम्मति से अगले दो सालों के काउंसिल का अध्यक्ष चुना गया है.

विज्ञापन

Global Sikh Council: चंडीगढ़- राष्ट्रीय स्तर के 31 सिख संगठनों के वैश्विक संघ, ग्लोबल सिख काउंसिल (GSC) की 11वीं वार्षिक आम बैठक लंदन और यूके में आयोजित हुई. इस बैठक के लेडी सिंह कंवलजीत कौर को सर्वसम्मति से अगले दो सालों के काउंसिल का अध्यक्ष चुना गया है. चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए इंडोनेशिया के डॉ. कर्मिंदर सिंह ढिल्लों को पीठासीन अधिकारी बनाया गया था. बैठक के दौरान हरजीत सिंह ग्रेवाल को सचिव और हरसरन सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा अमेरिका से परमजीत सिंह बेदी और भारत से राम सिंह राठौड़ को उपाध्यक्ष चुना गया.

इस अवसर पर जी.एस.सी. की कार्यकारी समिति का भी चुनाव किया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख नेताओं को नियुक्त किया गया. इनमें मलेशिया से जागीर सिंह, ब्रिटेन से सतनाम सिंह पूनिया, फ्रांस से गुरदयाल सिंह, नेपाल से किरणदीप कौर संधू और ऑस्ट्रेलिया से हरबीर पाल सिंह भाटिया कार्यकारी समिति के सदस्य चुने गए. बैठक में फैसला हुआ कि लॉर्ड इंद्रजीत सिंह सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए संगठन को अपना अनुभव और मार्गदर्शन देना जारी रखेंगे.

इस बैठक के दौरान एकीकृत वैश्विक सिख पहचान को बढ़ावा देने के लिए परिषद की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए आगामी सालों में काउंसिल ने 30 और देशों तक अपनी पहुंच बढ़ाने का संकल्प लिया है. इसके तहत यह काउंसिल दुनिया भर में सिखों की बेहतरी के लिए काम करेगी. बता दें, दुनिया भर में राष्ट्रीय सिख संगठनों के एक गठबंधन के तहत जी.एस.सी. का गठन साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित पहली ए.जी.एम. की बैठक में किया गया था. इसका उद्देश्य श्री गुरु ग्रंथ साहिब और 1945 में पंथ-अनुमोदित सिख रहत मर्यादा में दर्ज शिक्षाओं के अनुरूप मूल्यों और नीतियों को बढ़ावा देना, प्रचार करना और मजबूत करना है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola