Kurnool Bus Fire Video: बाइक से टक्कर और धधक उठी बस, यात्री ने सुनाया हादसे का खौफनाक मंजर, देखें वीडियो

बाइक से टक्कर और आग का गोला बन गई बस
Kurnool Bus Fire Video: हैदराबाद से बेंगलुरू जा रही एक निजी बस में शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एक दोपहिया वाहन से टक्कर के बाद आग लग गई. जिससे 20 लोगों की मौत हो गई. जबकि 27 को बचा लिया गया है. अधिकतर मृतकों के शव इतने जल चुके थे कि उनकी पहचान नहीं की जा सकती. पुलिस ने बताया कि मृतकों में वह बाइक सवार भी शामिल है जिसकी मोटरसाइकिल ट्रक से टकराई थी.
Kurnool Bus Fire Video: कुरनूल बस दुर्घटना पर आंध्र प्रदेश के परिवहन मंत्री मंडीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने कहा, “इस घटना में 20 लोगों की जान चली गई. 27 लोगों को बचा लिया गया. हमने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की है.”
Kurnool Bus Fire: घायल यात्री ने सुनाया हादसे का खौफनाक मंजर
आग लगने वाली बस में यात्रा कर रहे एक यात्री ने हादसे का खौफनाक मंजर बताया. “मैं हैदराबाद से बेंगलुरु जा रहा था. लगभग 3 बजे, एक बाइक बस के सामने आ गई और जोरदार टक्कर हो गई. बाइक को बस ने कुछ देर घसीट लिया, जिससे सामने से आग की लपटें निकलने लगीं. अचानक आग की लपटें पूरी बस को अपने चपेट में ले लिया. बस में चीख पुकार मच गई. घबराहट की स्थिति में, सभी लोग आपातकालीन निकास की ओर भागे. धुएं के कारण घुटन हो रही थी, और हम कुछ भी नहीं देख पा रहे थे. जैसे ही हम बाहर निकले, बस पूरी तरह से आग की लपटों में घिर चुकी थी.”
Kurnool Bus Fire: हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख
कुरनूल हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा भी की.
शव पूरी तरह से जल गए, डीएनए से होगी पहचान
बस हादस में कुछ यात्रियों के शव इतने जल चुके थे कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही थी, जिसके कारण अधिकारियों को मृतकों के डीएनए नमूने एकत्र करने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाना पड़ा. एक अधिकारी ने बताया कि कई यात्री इस दुर्घटना में बच नहीं पाए क्योंकि हादसा रात में हुआ और तब यात्री सो रहे थे.
बस में 41 थे सवार
जिला कलेक्टर ए सिरी ने बताया कि बस में 41 लोग सवार थे, जिनमें चालक भी शामिल था. बस में सवार 41 लोगों में से 21 का पता लगा लिया गया है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना में बच गए लोगों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं.
गहरी निंद में सो रहे थे यात्री और धूं-धूं कर जल उठी
कई यात्री इस हादसे के बाद बस से बाहर नहीं निकल पाये क्योंकि यह हादसा रात में हुआ जब वे सो रहे थे. उन्होंने बताया कि बस का दरवाजा तुरंत नहीं खुला क्योंकि कुछ तार कट गए थे, जिससे हादसे की गंभीरता और बढ़ गई. सिरी ने बताया कि अधिकतर यात्री हैदराबाद के थे.
हेल्पलाइन नंबर जारी
तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही निजी बस के यात्रियों के परिजनों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की है.
कलेक्ट्रेट स्थित नियंत्रण कक्ष का संपर्क नंबर: 08518-277305; कुरनूल राजकीय सामान्य अस्पताल नियंत्रण कक्ष: 9121101059; घटनास्थल पर स्थित नियंत्रण कक्ष: 9121101061; कुरनूल पुलिस कार्यालय नियंत्रण कक्ष: 9121101075; कुरनूल राजकीय सामान्य अस्पताल सहायता केंद्र: 9494609814 और 9052951010
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










